आज यानी 05 मई को कई तरह के शुभ संयोगों का निर्माण हो रहा है। इससे कई राशियों के लोगों की आय में इजाफा होगा और लाभ के भी बेहतरीन मौके मिलेंगे। धन प्राप्ति के लिए आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। हालांकि कुछ राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। नौकरी पेशा जातकों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। तो आइए जानते हैं 05 मई 2026 का दिन मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
आज का दिन मेष राशि के जातकों को अहम सीख देगा। पैसा कमाने के साथ उसको संभालना भी जरूरी है। खर्च बढ़ने के संकेत हैं। काम में अधिकारियों की सराहना मिलेगी। माता-पिता के साथ बात करने के दौरान शब्दों का सोच-समझकर चुनाव करें। आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी।
वृषभ राशि
आज भाग्य आपके पक्ष में है और आज कार्यकुशलता ही आपको पहचान बनेगी। हर काम में सफलता मिलने के योग हैं। पुराने कर्ज को चुकाने की दिशा में आप कदम बढ़ सकते हैं। भाई-बहनों से नाराजगी चल रही है, तो उसको खत्म करने का सही समय है।
मिथुन राशि
आज आपको समझदारी और बुद्धि से काम करना चाहिए। आप अपने कुछ फैसलों से दूसरों को चौंका सकते हैं। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी। स्टूडेंट्स के लिए यह समय पूरी तरह से फोकस का है। संतान से जुड़ी कोई खबर आपको खुश कर सकती है।
कर्क राशि
आय के रास्ते खुलेंगे लेकिन हल्का तनाव भी रह सकता है। परिवार में किसी मुद्दे को सुलझाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। हर बात में दखल देना सही नहीं होता है। बिजसेन में पार्टनरशिप में सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि
आज का दिन आगे बढ़ने का है, लेकिन कुछ खर्च रुकावट बन सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पिताजी की सेहत का ध्यान रखें। स्टूडेंट्स के लिए मेहनत करने का समय है। जितना ज्यादा फोकस करेंगे, सफलता मिलने की उम्मीद उतनी ज्यादा है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को वाणी और व्यवहार पर खास ध्यान देना चाहिए। छोटी सी बात भी बड़ा असर डाल सकती है। माता-पिता का सहयोग रहेगा और वैवाहिक जीवन में चलने वाली परेशानियां खत्म होंगी।
तुला राशि
आज आपका फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने से मान-सम्मान और पहचान बढ़ेगी। आज दिल के बजाय दिमाग से फैसले लेना फायदेमंद रहेगा।
वृश्चिक राशि
आज आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना चाहिए। किसी अजनबी की बातों में आकर गलत फैसला ले सकते हैं। परिवार में तालमेल की कमी होने के कारण झगड़े की स्थिति बन सकती है। सिंगल लोगों की जिंदगी में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को आज कुछ ऐसा मिल सकता है, जिसकी आपने उम्मीद नहीं की थी। वाणी पर संयम रखें। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। लाइफस्टाइल में सुधार आएगा। ऑफिस में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसको आप बड़ी आसानी से निभा लेंगे।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों की मेहनत आज उनकी सफलता की कुंजी बनेगी। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आप नया वाहन खरीदने का विचार कर सकते हैं। वहीं किसी दोस्त की मदद से किसी काम में आने वाली रुकावट दूर हो सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों का लंबे समय से अटका पैसा मिल सकता है। आज आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। अगर आप किसी नई नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं।
मीन राशि
आज मीन राशि के लोगों को परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके दिमाग में नए-नए आइडिया आ सकते हैं, जिनको फौरन लागू करने पर फायदा मिल सकता है। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।