होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

15 May 2026 Rashifal: तुला-वृश्चिक समेत इन राशियों के लिए Lucky Day, नौकरी-व्यापार में लाभ तय

By Astro panchang | May 15, 2026

आज का राशिफल 15 मई 2026 ग्रहों की खास चाल की वजह से कई राशियों के लिए अहम संकेत लेकर आया है। सूर्य और बुध के वृषभ राशि में प्रवेश से करियर, आर्थिक मामलों और व्यावहारिक फैसलों में स्थिरता बढ़ेगी। ऐसे में आज तुला से लेकर मीन राशि तक कई लोगों को करियर ग्रोथ, धन लाभ, पारिवारिक सहयोग और निवेश में सफलता के मौके मिल सकते हैं। तो आइए जानते हैं 15 मई 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को आज छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यह बिजनेस के लिए फायदेमंद होगा। करियर में आपको प्रगति देखने को मिलेगी। प्राइवेट नौकरी करने वालों को अच्छा ऑफर मिल सकता है। जिससे अच्छी कमाई होगी और करियर में भी ग्रोथ मिलेगी।

वृषभ राशि

सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों को लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको कुछ मौके मिलेंगे, जिससे आपका मान-सम्मान मिलेगा और आपको अधिकारी वर्ग और सरकार द्वारा सम्मानित किया जा सकता है। आज आप कुछ समय आध्यात्मिक कार्यों में बिताएंगे। जिससे मानसिक शांति मिलेगी।

मिथुन राशि

आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा और कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आपके ऊपर कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। इसका लाभ आपको जरूर मिलेगा और गृहस्थ जीवन में कुछ शिकायत और ताने सुनने को मिलेंगे। आज आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है।

कर्क राशि

आज का दिन इन लोगों के लिए आनंददायक रहने वाला है। अगर जमीन-जायदाद से जुड़ा मामला कोर्ट में चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। परिवार के सदस्यों का सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। आज का दिन आपको अपने परिवार के साथ बिताना चाहिए।

सिंह राशि

इस राशि के लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। सुस्ती और कार्य के प्रति सजगता की कमी की वजह से आपका कोई काम लंबे समय के लिए अटक सकता है। वहीं अगर छोटी-मोटी सेहत संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

कन्या राशि

आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा। आप दिन का कुछ समय अपनी पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में बिताएंगे, जिसके कारण आपके कुछ महत्वपूर्ण काम हाथ से निकल सकते हैं और उसमें आपको कुछ नुकसान हो सकता है, जिसके कारण आप परेशानी में पड़ सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ न मिलने से कन्या राशि के जातक परेशान रहेंगे।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों का समाज सेवा औऱ अच्छे कामों से सम्मान बढ़ेगा। दान-पुण्य के कामों में हिस्सा लें। जीवनसाथी के साथ चलने वाली अनबन खत्म हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को बड़ी और अच्छी खबर मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। पुराने निवेश से शानदार लाभ मिल सकता है। कोई नई साइड इनकम शुरू होने से दोगुनी खुशी मिल सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने का सपना साकार होने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।

धनु राशि

धुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतर और राहत भरा रहने वाला है। अपनी कमियों पर काम करके आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। पारिवारिक मामलों में आपकी मां अच्छी सलाह दे सकती हैं।

मकर राशि

आप का दिन खुशियों और जिम्मेदारियों से मिला-जुला देखने को मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जिम्मेदारियों में लापरवाही करने से बचना चाहिए। बैंकिंग या फाइनेंस से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। नई नौकरी में आवेदन करना भविष्य में बड़ा बदलाव ला सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को चुनौतियां परेशान कर सकती हैं, लेकिन धैर्य अपनाने से आपकी जीत का रास्ता मिलेगा। परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम हो सकता है। अपने काम को खुद से करने की आदत आपको सफलता दिला सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की मेहनत आज मेहनत रंग लाएगी। बॉस आपके काम से प्रभावित रहेंगे। आपके सुझावों को महत्व मिलने से आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। परिवार में चल रही नाराजगी को बातचीत और प्यार के जरिए खत्म करने में सफल रहेंगे।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.