होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Rashifal 16 February 2026: इन 4 राशियों के लिए Lucky Day, मिलेगी Good News, होगा बंपर धन लाभ

By Astro panchang | Feb 16, 2026

आज यानी की 16 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी और अमावस्या तिथि है। आज परिघ योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, वरीयान योग और अडाल योग का निर्माण हो रहा है। हालांकि किसी भी ग्रह का गोचर नहीं हो रहा है। आज सप्ताह का पहले दिन सुनफा और उभयचरी योग का भी प्रभाव रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं 16 फरवरी 2026 को मेष से लेकर मीन राशि तक की सभी राशियों के राशिफल के बारे में...

मेष राशि

मेष राशि के लोग आज कुछ समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। आने वाले समय में विरोधी वर्ग बने हुए काम को बिगाड़ सकते हैं। इसलिए संभलकर रहने की जरूरत है और सेहत का ध्यान रखें। खानपान पर काबू रखना चाहिए और प्रॉपर्टी संबंधी विवादों से दूर रहें। अपने मन की बात किसी से शेयर न करें। व्यवसाय और व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज किसी नए काम की शुरूआत के लिए लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मित्रों से आपको सहयोग मिलेगा और पारिवारिक मतभेद खत्म होंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है और आज का दिन आर्थिक रूप से सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। धार्मिक मांगलिक काम कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। लंबी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। पत्नी से चलने वाले मतभेद दूर होंगे और सेहत संबंधी समस्याएं भी खत्म होंगी। आज पैसे को लेकर बड़ी इंवेस्टमेंट कर सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। सेहत संबंधी समस्याएं देखने को मिलेंगी। आज आप पुराने काम में बदलाव कर सकते हैं। इसमें पार्टनर का सहयोग मिलेगा और मौसम के हिसाब से आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार और बच्चों के साथ समय बिता सकते हैं। आज इंवेस्टमेंट करना लाभकारी रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज किसी नए काम की शुरूआत के लिए नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं। आज किसी पर ज्यादा विश्वास न जताएं, यदि ऐसा करें तो उसके बारे में अच्छे से सोच-विचार करें। सेहत संबंधी समस्याएं दूर होंगी। वहीं आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। इसलिए व्यर्थ के झगड़ों से दूर रहें। वहीं अपने अधिकारियों से मधुर संबंध रखें, वरना आप विवाद में उलझ सकते हैं। व्यवसाय-व्यापार में सामान्य स्थिति रहेगी। बड़ा निवेश करने से पहले अच्छे से विचार कर लें। वाहन चलाने में सावधानी रखें। प्रॉपर्टी संबंधी कामों में विवाद की स्थिति बन सकती है। 

तुला राशि

तुला राशि के लिए आज का दिन खास अच्छा नहीं रहेगा। पत्नी की सेहत की चिंता मन में बनी रह सकती है। आर्थिक रूप से कहीं से बड़ी मदद लेनी पड़ सकती है। आज आप किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। किसी को बड़ी धनराशि उधार न दें, वरना आपको नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन समान रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है और कोई सोचा हुआ काम पूरा होने से आज मन प्रसन्न रहेगा। भविष्य के लिए प्रॉपर्टी आदि में इंवेस्टमेंट कर सकते हैं। बच्चों को लेकर मन में चलने वाली चिंता दूर होगी। वहीं आज आपका कोई पुराना सपना पूरा हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के लोग आज किसी कम लंबी यात्रा पर जा सकते हैं और यात्रा सफल भी होगी। मन में किसी काम की योजना बन सकती है, जिसमें आर्थिक रूप से आपको बड़ी मदद मिलेगी। आज पारिवारिक समस्या दूर हो सकती है। वहीं इंवेस्टमेंट के क्षेत्र में लाभ का योग मिलेगा। परिवार में मांगलिक काम के योग बन सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नए कामों की शुरूआत कर सकते हैं, जिसमें आपको आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। आप आज किसी पुराने विवाद से मुक्त हो सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। किसी काम का फैसला जल्दीबाजी में लेने से बचें। लंबी यात्रा पर जाने के भी योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि

आज किसी खास व्यक्ति की सेहत बिगड़ने की वजह से अधिक भागदौड़ रहेगी। जिस कारण आप खुद को मानसिक रूप से परेशान महसूस करेंगे। वहीं विरोधी वर्ग कार्यक्षेत्र में आपका काम बिगाड़ सकते हैं। आर्थिक तौर से आज का दिन कुंभ राशि के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। साथ ही पत्नी से मतभेद बढ़ेंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नए मित्र बनें और व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरी वर्ग वाले जातकों को अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। आज मीन राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आज का दिन अच्छा है। वहीं पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे और सेहत संबंधी समस्याएं खत्म होंगी।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.