होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Rashifal 19 February 2026: मेष-मिथुन के लिए Lucky Day, नौकरी में Promotion, पूरी होगी हर इच्छा

By Astro panchang | Feb 19, 2026

ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर दैनिक राशिफल आधारित होता है। जिसमें सभी राशियों के दैनिक भविष्यफल के बारे में विस्तार से बताया जाता है। दैनिक राशिफल में ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर यह बताया जाता है कि आपका आज का दिन कैसा जाएगा। आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दैनिक राशिफल में बताने जा रहे हैं कि व्यापार, लेन-देन, नौकरी, परिवार, मित्रों और सेहत कैसी रहेगी। आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। 

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आप किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आज स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा फोकस बनाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। जिससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। परिवार में सुख-शांति बनाए रखना होगा। किसी से जरूरी जानकारी शेयर ना करें। कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं वरना चोट लग सकती है। संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। किसी क्रिएटिवि काम को करने के प्रति रुची जग सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों की नेतृत्व क्षमता बेहतर होगी। काम को लेकर कुछ कठिनाइयां आएंगी, फिर भी आप उनका डटकर सामना करेंगे। नए बिजनेस की योजना बना सकते हैं। संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन को लेकर आएंगे। अगर कोई लोन चल रहा था, तो उसको उतारने का प्रयास करेंगे। योग और व्यायाम से अपनी छोटी-मोटी समस्याएं आसानी से दूर होंगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन खर्च भरा रहने वाला है। कुछ ऐसे खर्च सामने आएंगे, जो आपकी परेशानी को बढ़ा सकते हैं। नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं, तो रुक जाएं। अपने कामों को ईमानदारी से करें। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी और सेहत में भी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर को लेकर कोई डिसीजन ले सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए किसी नए काम की शुरूआत करने के लिए अच्छा रहेगा। रिश्ते में नयापन आएगा और इससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। सामाजिक दायरे में रहकर काम करना होगा। बिजनेस की योजना में बदलाव न करें वरना बाद में समस्याएं बढ़ सकती हैं। पूजा-पाठ में शामिल हो सकती हैं। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई-लिखाई में व्यस्त रहेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को काम में नई ऊंचाइयों लेकर आएगा। पारिवारिक संबंधों में सामंजस्यता बनी रहेगी। किसी दूर रहे परिजन की याद सता सकती है। नौकरी कर रहे लोग प्रमोशन के लिए बॉस से बात कर सकते हैं। किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा न करें। राजनीति में काम कर रहे लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रहने वाला है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। आर्थिक मामलों को लेकर किसी पर भरोसा न करें। परिवार के सदस्यों के साथ खुलकर बातचीत करें। व्यापार में किसी के साथ पार्टनरशिप ना करें, क्योंकि इसमें धोखा मिल सकता है। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को आज धैर्य और संयम से काम लेना चाहिए। किसी काम को लेकर हुई थकान भी आज दूर होगी। काम के साथ-साथ आराम के लिए भी समय निकालें। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन में ढील देने की कोशिश करें। मन में किसी काम को लेकर निराशा बनी रहेगी। घूमने-फिरने के दौरान कोई अहम जानकारी प्राप्त हो सकती है।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। सहयोगियों से मन की बात कह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पॉलिटिक्स का हिस्सा बनने से बचना चाहिए। वरना नौकरी में समस्याएं बढ़ सकती हैं। व्यापार में धन लाभ मिलने के अच्छे योग बनते दिख रहे हैं।

मकर राशि

इस राशि के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। छिपे हुए शत्रु परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। दिखावे के चक्कर में ज्यादा धन न खर्च करें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन है। जमीन-जायदाद के मामले को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं।

कुंभ राशि

आज व्यापार में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। किसी काम को लेकर तनाव हो सकता है। अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर लोगों को हैरान कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्यार और स्नेह बना रहेगा। किसी परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है, जिस कारण आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अजनबी की बातों में न आएं।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी बातों को लेकर झगड़े हो सकते हैं। आज काम को लेकर जोखिम नहीं लेना चाहिए। अपने मन में कोई बात न रखें। अगर कोई परेशानी महसूस हो, तो अपने पिता से बात करें। निजी मामलों को घर पर ही निपटाएं तो ज्यादा अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स वर्ग के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.