होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

12 May 2026 Rashifal: मेष-सिंह समेत इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, Career में मिलेगा बड़ा उछाल

By Astro panchang | May 12, 2026

आज यानी की 12 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत और नए अवसर लेकर आने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति की वजह से करियर, पारिवारिक जीवन और धन में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आज वैधृति योग का प्रभाव रहेगा और कुछ राशियों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, तो वहीं कुछ राशियों को सावधान रहने की जरूरत है। खासतौर पर मेष, मिथुन, सिंह, धनु और कुंभ राशि के जातकों के लिए 12 मई का दिन तरक्की और सफलता का दिन है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि 12 मई 2026 का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के स्टूडेंट्स को अपने कार्यों में एकाग्रचित होकर प्रयत्नशील रहना होगा, तभी वह अभूतपूर्व परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। भावनात्मक संबंधों को बराबरी का सम्मान देना होगा और नियमित आय के अलावा एक्स्ट्रा धन लाभ की संभावना रहेगी।

वृषभ राशि

इन जातकों को स्वयं की क्षमता पर भरोसा करना होगा। आपको शारीरिक मेहनत बढ़ानी होगी, क्योंकि दूसरों के भरोसे अगर रहते हैं, तो आप प्रतिस्पर्धा में पीछे छूट सकते हैं। अधिकारियों का दबाव रह सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी और आप कार्यों के प्रति आश्वस्त रहेंगे। भाग्य का सही साथ मिलने पर धन की स्थिति मजबूत होगी। वहीं सलाह दी जाती है कि विवादास्पद मुद्दों से दूरी बनाकर रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी।

कर्क राशि

इन जातकों को सलाह दी जाती है कि वाणिज्यिक गतिविधियों में पूर्वानुमान पर ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए। विरोधियों के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। खर्च बढ़ने से थोड़ा मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। प्रेम संबंधों से सुकून और सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। खेल और मनोरंजन से जुड़े लोगों को एक्स्ट्रा धन लाभ और प्रतिष्ठा मिलने की संभावना है। वहीं प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करना उचित रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को प्रशासन से जुड़े कार्यों में धीमी प्रगति परेशान कर सकती है। किसी खास लक्ष्य को लेकर आपके मन में व्याकुलता बनी रहेगी। आपके विरोधी जलन के कारण नकारात्मक भाषा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए आपको उकसावे से बचना चाहिए।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का भावनात्मक संबंधों में साथी का व्यवहार अप्रत्याशित रह सकता है। कला, शिक्षा और लेखन के क्षेत्र में किए गए कार्यों को पहचान मिलेगी और आर्थिक लाभ भी होगा। वहीं राजनीति से जुड़े लोगों को इस क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को रुकावटों को पार करके कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। वहीं पारिवारिक समस्याओं में अभिभावकों का सहयोग राहत देगा। रोजगार और भावनात्मक संबंधों में परस्पर सहयोग बना रहेगा।

धनु राशि

आज प्रतिष्ठा, प्रशंसा और पुरस्कार से जुड़ा दिन हो सकता है। आज आपको कार्य करने की स्वतंत्रता का पूरी मेहनत से करनी चाहिए। इसके आपको शानदार परिणाम मिल सकते हैं। संतान की समस्याओं को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाएं।

मकर राशि

आर्थिक पूर्वानुमान सही साबित होने पर न सिर्फ खुद बल्कि मित्रों को भी लाभ पहुंचा सकते हैं। लेकिन अधिक जोखिम लेने से बचना चाहिए। मांगलिक कार्यों में अनुमान से ज्यादा खर्च हो सकता है और इस समय यात्रा टालना बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के कार्यस्थल पर कार्य की प्रकृति में बदलाव होना संभव है और स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। अपनी सृजनशीलता से अधिकारियों को प्रभावित कर सकेंगे। भावनात्मक संबंधों के प्रति ज्यादा मोहग्रस्त हो सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का पुराने से रिश्तों से तनाव मिल सकता है। घर की आंतरिक सजावट पर ज्यादा खर्च हो सकता है। कार्यों में परिणाम पाने के लिए अच्छा-खासा संघर्ष करना पड़ सकता है। एकाग्रता में आपको कमी महसूस होगी और सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.