आज यानी की 10 फरवरी मंगलवार को सर्वार्थ सिद्धि योग में भगवान शिव के आशीर्वाद से मेष और कन्या समेत 5 राशियों के लिए भाग्य में वृद्धि के योग बन रहे हैं। इस दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा, तो वहीं कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी। तो वहीं कुछ राशियों को धन और करियर में लाभ मिल सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं कि आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है। जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे...
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। सरकारी कामों में आपकी साख बढ़ेगी और मनोबल ऊंचा रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को कोई सम्मान मिल सकती है। वाणी की सौम्यता की वजह से कुछ नए मित्र बन सकते हैं। लेकिन किसी को कड़वी बात न बोलें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आ सकती हैं, जिससे आपका मन परेशान रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन शौक-मौज की चीजों की पूर्ति के लिए रहेगा। लेकिन दिखावे के चक्कर में अपने खर्चों पर जरूर ध्यान दें। वरना आपकी दबी हुई इनकम भी बाहर आ सकती है। जीवनसाथी के लिए कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। किसी डील को फाइनल करने का सोच रहे थे, तो वह भी फाइनल होगा। मन में ईर्ष्या का भाव नहीं रखें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए इनकम के सोर्स बढ़ने वाला रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे इसलिए परेशानी हो सकती है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। सरकारी क्षेत्रों में अच्छा काम करेंगे। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनकी साथी से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय में थोड़ी नॉलेज लेने की जरूरत है। वहीं बड़ों से बहसबाजी करने से बचें।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी मनोरंजन कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने के साथ कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सेहत के लिए भी समय जरूर निकालें। परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मेहनत से काम करने का है। सामाजिक कार्यों में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। हालांकि जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी। इन्हें किसी अपने की बात बुरी लग सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने की योजना बन सकती है। आज योजना बनाकर काम करना उचित रहेगा। आपके सहयोगी परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। अगर कहीं धन अटका हुआ है, तो उसके मिलने की पूरी संभावना है। कारोबार में फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और बड़ों का सहयोग मिलेगा। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। स्टूडेंट्स पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई करें।
तुला राशि
विदेशों से व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। पार्टनरशिप में काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। वरिष्ठ सदस्यों से सलाह-मशविरा लेना पड़ सकता है। तरक्की के मार्ग खुलेंगे। वहीं पार्टनरशिप में कोई काम सोच-समझकर करें। सिंगल लोगों की आज साथी से मुलाकात संभव है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। किसी काम में सफलता न मिलने से निराश हो सकते हैं। वैवाहिक समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। वहीं धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पुराना कर्जा उतारने में सफल रहेंगे और मन इधर-उधर के कामों में लगेगा। जिससे आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। अपने माता-पिता के लिए कुछ समय जरूर निकालें। बिजनेस गति पकड़ेगा, लेकिन खर्च आपकी परेशानी को बढ़ाएंगे। पार्टनर आज आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। दिखावे में न पड़ें। वहीं किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। कोई प्रॉपर्टी से जुड़ी डील फाइनल हो सकती है। नौकरी के लिए दूर जाना पड़ सकता है। अगर आप लंबे समय से लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो यह काम आसानी से हो जाएगा। आज के दिन मेहनत अधिक रहेगी और फल कम मिलने से निराशा का भाव आ सकता है। परिवार में शादी की बात पक्की हो सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक जो बैंकिंग क्षेत्र में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं। आपको महिला मित्रों से सावधान रहना चाहिए। पुरानी समस्याएं दूर होंगी और नई नौकरी मिल सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, कोई पुराना रोग उभर सकता है। आपको काम के लिए अपने बॉस से शाबाशी मिलेगी।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा और यह लोग इनकम बढ़ाने के सोर्स पर भी ध्यान देंगे। हालांकि वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं पैदा हो सकती हैं। संतान की तरक्की को लेकर परेशान रहेंगे। लेकिन माता-पिता का सहयोग मिलेगा। वहीं ससुराल पक्ष से धन संबंधी मदद मिल सकती है।