आज सोमवार यानी 16 मार्च 2026 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी। इस दिन पापमोचनी एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। इस दिन शतभिषा और धनिष्ठा नक्षत्र रहने वाला है। वहीं 16 मार्च को शिव और सिद्धि योग भी बन रहा है। तो आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों के लिए 16 मार्च 2026 का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
आज मेष राशि के जातकों को रियल एस्टेट में निवेश करने से लाभ मिल सकता है। वहीं निवेश से होने वाले लाभ से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आज आप जीवनसाथी के साथ बातचीत कर सकते हैं।
वृषभ राशि
आज वृषभ राशि के लोगों का काट अटक सकता है और धन खर्च की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। अपने पार्टनर की छोटी-मोटी गलती को माफ करें। आज व्यर्थ की बहस में पड़ने से बचना चाहिए। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग जल्दी पैसा कमाना चाहते हैं, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सकेगा। प्रिय के कारण आज आपका मूड खराब हो सकता है। भागदौड़ की वजह से जीवनसाथी को समय नहीं दे सकेंगे, जिस कारण रिश्ते में तनाव हो सकता है।
कर्क राशि
इस राशि के लोग आज अपना समय शौक को पूरा करने में लगा सकते हैं। आज आप अपने किसी करीबी रिश्तेदार की मदद ले सकते हैं। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है और पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक मौज-मस्ती के लिए मनपसंद काम कर सकते हैं। इससे आपका दिन अच्छा बीतेगा और निवेश करने से लाभ हो सकता है। आज इन जातकों को रिश्तों को अहमियत देनी चाहिए।
कन्या राशि
आज कन्या राशि के जातकों को किसी से गिफ्ट मिल सकता है। अगर किसी नए काम की शुरूआत करता चाहते हैं, तो किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। जीवनसाथी के सुस्त होने की वजह से काम असफल हो सकते हैं।
तुला राशि
अगर इस राशि के जातक लोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपको लोन मिल सकता है। पैसे मिलने से आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। अगर आप कोई नया काम करने की सोच रहे हैं, तो पहले अच्छे से विचार कर लें।
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के लिए आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। आपके कामकाज के स्तर में सुधार आएगा। आज आप अपना समय जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं।
धनु राशि
अगर धनु राशि के जातक बचत करने की सोच रहे हैं, तो ऐसा कर सकते हैं। धन की बचत करना भविष्य में काम आएगा। किसी गलती के कारण परिवार के साथ तनाव हो सकता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि स्थिति को बातचीत से संभालें।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज दोस्तों या फिर परिवार की परेशानियों की वजह से तनाव हो सकता है।
कुंभ राशि
इस राशि के लोग अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। आज आप किसी पुराने दोस्त के साथ समय बिता सकते हैं। वहीं शादीशुदा जिंदगी में निजता का ध्यान रखें।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों का बच्चों की शिक्षा पर पैसा खर्च हो सकता है। इससे आपको नुकसान होगा। वहीं वैवाहिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छे संकेत दे रहा है।