आज शनिवार यानी की 14 फरवरी का दिन बेहद खास हैं। क्योंकि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ शनि देव को समर्पित शनि त्रयोदशी और भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत भी है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखा जाए, तो यह दिन प्रेम, कर्म और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत मेल लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की बनी विशेष स्थिति की वजह से मेष, वृषभ सहित कुंभ राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ और गुड लक के संकेत मिल रहे हैं। वहीं अन्य राशियों को संतुलन और धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सभी 12 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
मेष राशि
आज के दिन मेष राशि के जातकों को आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखना चाहिए। विलासिता की वस्तुओं के लिए लिया गया लोन बाद में आपको तनाव दे सकता है। आकस्मिक लाभ के लिए भाग्य का आपको साथ मिलेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को परिवारजनों के साथ कठोर व्यवहार करने से बचना चाहिए। व्यवसाय में चल रहे पुराने विवाद को सुलझाने का सही समय है। भवन और भूमि से संबंधित व्यवसाय में लाभ होने की संभावना बन रही है। कार्यस्थल पर होने वाले परिवर्तनों को स्वीकार करना लाभकारी होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों की व्यवसाय से जुड़ी अल्पकालीन योजनाएं शीघ्र लाभ दे सकती हैं। कार्यस्थल पर नई तकनीकी को सीखने का दबाव रह सकता है। भावनात्मक संबंधों में एक-दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा। आज के दिन यात्रा टालना ठीक रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को आज दूसरों के व्यंग्य और कटाक्ष को महत्व देने से बचना चाहिए। इस बात का विशेष ख्याल रखें कि आपकी संवेदनशीलता का दुरुपयोग न हो। हेल्थ की वजह से पारिवारिक जीवन में दायित्व निर्वहन में समस्या महसूस करेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को पूर्व निर्धारित संकल्प पूरा करने का समय है। मानसिक दृढ़ता और आंतरिक ऊर्जा से खुद को परिपूर्ण महसूस करेंगे। इंटरव्यू या फिर किसी कॉम्पटीशन में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। वहीं कुटिल लोगों से दूरी बनाकर चलें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को भावनात्मक संबंधों में अपनी बात कहने की बजाय साथी के मन की बात सुनना लाभप्रद रहेगा। वहीं पारिवारिक जीवन के फैसलों में जीवनसाथी पर आपकी निर्भरता बढ़ेगी।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को संभावनाओं को सही समय पर पहचानकर फौरन गति से निर्णय लेने होंगे। लाभ के अवसर आपके सामने हैं। उच्च अधिकारियों और परिवार की अपेक्षाओं के बीच आपके लिए संतुलन बिठाना कठिन होगा। आज यात्रा टालना उचित रहेगा।
वृश्चिक राशि
परिवार की सेहत को लेकर वृश्चिक राशि के लोगों को कुछ चिंता रह सकती है। किसी पुराने विवाद के अचानक सामने आने से आपकी दिनचर्या पर असर पड़ेगा। न्यायालय में अपने पक्ष को मजबूती के साथ रखें। लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है। वहीं अनुसंधान के कार्यो में आपकी रुचि बढ़ेगी।
धनु राशि
आज धनु राशि के जातकों को भाग्य का समर्थन मिल रहा है। जरूरी कामों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से निपटा लें। बढ़ी हुई पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए एक्स्ट्रा धन की जरूरत महसूस होगी। वहीं आज रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है।
मकर राशि
आज विशिष्ट कार्यों को पूरा होने में मेहनत के बावजूद भी विलंब हो सकता है। इसलिए आपको थोड़ा सा धैर्य रखना होगा। आगामी दिनों में शुभ समाचार मिलेंगे। दूसरों की क्षमता का सही आकलन करने के बाद नई टीम बनाना आपके लिए मददगार रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए साझेदारों के साथ सहयोग और विरोधियों के साथ प्रतिस्पर्धा होगी और इसी बीच धन कमाने के मौके मिलेंगे। सूचनाओं का सही विश्लेषण करें, तभी अवसर का पूरा लाभ उठा सकेंगे। भावनात्मक संबंधों में आपको थोड़ी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को आज मनोरंजन और पर्यटन के लिए समय निकालना होगा। काम का तनाव आपकी सेहत पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है। सिद्धांतों से समझौता करने का आप पर दबाव होगा। निगेटिव लोगों से उचित दूरी बनाकर चलें, यह भविष्य के लिए आपको सुरक्षा प्रदान करेगा।