आज यानी की 04 जुलाई 2026 को एक छोटा सा फैसला आने वाले दिनों में दिशा बदल सकता है। कई राशियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है। किसी को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, तो किसी राशि के लिए लंबे समय से चली आ रही परेशानी खत्म होगी। वहीं कुछ राशि के लोगों को धन, रिश्तों और परिवार से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत होगी। ऐसे में आइए जानते हैं 04 जुलाई 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
आज मेष राशि वाले जातकों को आर्थिक प्रयासों में तेजी रखनी होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ और प्रभाव पर लगातार बढ़त बनी रहेगी। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी और आर्थिक लक्ष्यों पर फोकस रखेंगे। आय के नए स्त्रोत बनेंगे और आपके साहस व पराक्रम में भी वृद्धि होगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक अवसरों पर अपनी पकड़ बनाए रखने का है। काजकाजी उपलब्धियों को नया बल मिलेगा। उच्चाधिकारियों से सामंजस्य बनाए रखें। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और पैतृक पक्ष के मामले बेहतर रहेगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर और कारोबार में अपना प्रभाव बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा और हर ओर से मन-मुताबिक परिणाम मिलेंगे। आस्था और विश्वास से सफलता मिलेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को कामकाम में सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। किसी तरह के जोखिम वाले कार्यों को करने से बचें। आज की परिस्थितियां मिश्रित रहेंगी और किसी तरह के प्रलोभन या लालच में न आएं। परिजनों की सीख लेकर आगे बढ़ेंगे तो बेहतर होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को परिवार का सहयोग मिलेगा। टीम वर्क में आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी और प्रबंधन के कार्यों को सही तरीके से निपटा सकेंगे। निजी मामले पूरी तरह से आपके पक्ष में बने रहेंगे। नेतृत्व क्षमता को नया बल मिलेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को आज अपना काम सुचारू रूप से बनाए रखने पर जोर देना होगा। सेवा क्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। बजट के हिसाब से चलना चाहिए, हालांकि उपलब्धियां सामान्य रहेंगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें, वरना नुकसान हो सकता है।
तुला राशि
आज इस राशि के लोगों की कारोबार पर बढ़त बनी रहेगी। बौद्धिक प्रयासों में तेजी आएगी और कला व कौशल अच्छा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी और मन मुताबिक मामले बनेंगे। पुराने मतभेद दूर होंगे और परिवार में सुख बना रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को आज परिवार की बातों को गंभीरता से लेना चाहिए। आज किसी तरह के भावावेश में निर्णय न लें। अपने करीबियों बढ़ाएंगे। पर्सनल मामलों में थोड़ा धैर्य दिखाएं और विनम्रता से काम लें। सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें।
धनु राशि
आज इस राशि के लोगों के कामकाज में प्रदर्शन शानदार रहेगा। लंबे समय से रुके कार्यों को गति मिलेगी। सुख-सुविधाओं पर विशेष जोर देंगे और साख व प्रभाव लगातार बढ़ता रहेगा। सामाजिक मामलों में सक्रियता बनी रहेगी।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को बेहतर परिणाम मिलेंगे। आज आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। परिवार के लोगों का समर्थन मिलेगा। आज आप अपने मधुर व्यवहार से लोगों का मन जीतेंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक अपनी आधुनिक गतिविधियों और प्रयासों में तेजी आएगी। विभिन्न कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाएंगे। नीति और नियम हमेशा बनाए रखेंगे। आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे। आज आपको संपर्कों का पूरा लाभ मिलेगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों की कार्यक्षमता पूरी तरह पहले की तरह बनी रहेगी। निवेश के मामलों में सहजता और सजगता से आगे बढ़ें। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न दिखाएं। वहीं आपका कामकाज सामान्य बना रहेगा।