होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

10 May 2026 Rashifal: सिंह-कन्या को मिलेगी Good News, पर 3 राशियों को चंद्रमा-राहु की Warning

By Astro panchang | May 10, 2026

आज यानी की 10 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और खास बदलाव लेकर आ सकता है। ज्योतिष गणना के मुताबिक आज चंद्रमा मकर से कुंभ राशि में आएंगे। वहीं राहु के साथ चंद्रमा की यह युति ग्रहण योग बना रही है। इस स्थिति का असर लोगों के कार्यक्षेत्र, मानसिक संतुलन और निर्णय क्षमता पर देखने को मिल सकता है। वहीं मेष राशि में बुध और सूर्य की युति बुधादित्य योग बना रही है। जिससे कुछ राशियों को धन लाभ, करियर और सफलता की खुशखबरी दे सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे आज 10 मई 2026 का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। मेहनत और फल उम्मीद से ज्यादा मिलेगा। लेकिन कुटिल लोगों के प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है। नए भावनात्मक रिश्तों में धैर्य दिखाने की जरूरत है। मेष राशि के जातकों को वाहन सावधानी से चलाना चाहिए।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों के दृष्टिकोण में बदलाव का असर दूसरों के सहयोग के रूप में मिलेगा। हालांकि प्रेम संबंधों में जुड़ाव की धीमी प्रगति से मन अप्रसन्न रह सकता है। आकस्मिक आय के योग बन रहे हैं। आने वाले अवसरों पर नजर रखनी होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को कला और मार्केटिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं। पुराने निवेश के निराशाजनक प्रदर्शन से आप चिंतित रह सकते हैं। भावनात्मक संबंधों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, जिससे रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं।

कर्क राशि

इस राशि के जातक जीवनसाथी के कार्यों में सहयोग देकर प्रसन्नता महसूस करेंगे। सामूहिक प्रयासों से आपको बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। हालांकि नकारात्मक लोगों से आपको दूरी बनानी होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के वह लोग जो मनोरंजन और पर्यटन से जुड़े हैं, उनका कार्यों से जुड़ाव बढ़ेगा। जरूरी कार्यों में मनमुताबिक परिणाम मिलना मुश्किल रहेगा। सही समय पर मित्रों से मदद मिल सकती है। विरोधियों को अपनी कूटनीति से परास्त करने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का तुरंत परिणाम मिलने से मनोबल बढ़ा रहेगा। गुरुजनों का सहयोग मिलने से कठिनाइयां और परेशानियां दूर होंगी। पहले किए गए परिश्रम का अच्छा फल मिलने की संभावना है।

तुला राशि

तुला राशि के जातक विलासिता की वस्तुओं पर खर्च कर सकते हैं। व्यर्थ की बहस से रिश्तों में तनाव आ सकता है। वहीं सलाह दी जाती है कि उच्चाधिकारियों से बात करने में सावधानी होगी। अगर आप किसी इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलने के योग हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों की कार्य दिशा बदलेगी। सार्वजनिक हित के कार्यों में बिजी रह सकते हैं। आज आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा। वहीं मार्केटिंग से जुड़े लोगों को नए मौके मिलेंगे। वहीं नौकरी में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को कार्यस्थल पर एक्स्ट्रा काम संभालना पड़ सकता है। उच्चाधिकारी हावी होने की कोशिश करेंगे, जिस कारण मानसिक तनाव रह सकता है। इस दौरान सेहत को नजरअंदाज न करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातक प्रतिस्पर्धा में टिके रहेंगे। आपको नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। आर्थिक लाभ बढ़ने की संभावना है। दूसरों के कार्यों में आपको हस्तक्षेप करने से बचना होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को आज संभलकर कार्य करना चाहिए। दूसरों को आगे रखकर नीति बनाकर काम करना सही साबित हो सकता है। उच्चाधिकारियों से टकराव को टालना हितकर रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए दोपहर के बाद की स्थितियां बेहतर रहेंगी। वहीं कार्यों की गति बढ़ी रहेगी। वही मन मुताबिक परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। समय पर मदद मिलने से राहत मिलेगी। वहीं जोखिम भरे काम से दूरी बनाना उचित रहेगा।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.