होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

नाम के पहले अक्षर से जाने अपने लव-पार्टनर का स्वभाव और कुछ इंट्रस्टिंग बातें

By Astro panchang | Jun 02, 2020

हिन्दू धर्म के अनुसार जन्म के बाद बच्चे का नाम उसकी कुंडली के अनुसार रखा जाता है। व्यक्ति का स्वभाव उसके नाम यानी राशि से प्रभावित होता है। इस तरह राशि के अनुसार आप अपने प्रेमी या प्रेमिका के स्वभाव के बारे में जान सकते हैं। अपने सुना होगा और शायद महसूस भी किया होगा कि जिंदगी में कभी न कभी प्यार हर किसी को होता है। प्यार की नींव विश्वास पर टिकी होती है।  इसके बाद भी हर प्रेमी या प्रेमिका के मन में एक सवाल जरूर उठता है कि उसके साथी का नेचर कैसा है, क्या सच में आपके साथी का स्वभाव ऐसा है या सिर्फ ऐसा बनने की कोशिश करता है।

आप इस बारे में पता लगाना चाहते हैं कि आपके प्रेमी या प्रेमिका आपको धोखा दे रहा है या सच में प्यार करते हैं, ये तो नहीं हो सकता। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आप उनके स्वभाव के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। ज्योतिशास्त्र के अनुसार सिर्फ नाम के पहले अक्षर से ही अपने प्रेमी या प्रेमिका के स्वभाव के बारे में आसानी से जान सकते हैं। नाम के पहले अक्षर से जानिए अपनी साथी की राशि और उसके स्वभाव के बारे में।

राशि और नाम अक्षर

मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ.
वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
सिंह- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
कन्या- ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
तुला- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
वृश्चिक- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
धनु- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
मकर- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
कुंभ- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
मीन- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

आज इस लेख में पढ़िए हर राशि के अनुसार व्यक्ति का स्वभाव 

मेष राशि- मेष राशि वाले व्यक्ति आकर्षक और प्रभावशाली स्वभाव वाले होते हैं। इनका व्यक्तित्व रूवबदार और मर्दाना होता है, इसी कारण हर लड़की इन पर जल्दी ही आकर्षित हो जाती हैं। मेष राशि वाले लोग बिना सोचे जल्दबाजी में प्रेम करते हैं और जल्दबाजी में किया हुआ प्रेम ज्यादा दिन नहीं टिक पाता। कामुकता के स्वभाव के कारण ये लोग शारीरिक संबंध बनाने में ज्यादा विश्वास रखते हैं। ये लोग रोमांटिक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। मेष राशि वाले जितनी जल्दबाजी में किसी से प्रेम करते हैं, उतनी ही जल्दी ज्यादातर इनका प्रेम संबंध टूट जाता है और ये उस प्रेम के जाल से जल्दी ही बाहर भी आ जाते हैं।
 
वृष राशि- वृष राशि वाले उच्च श्रेणी के प्रेमी होते हैं। वृष राशि वालों को प्रेम संबंध बनाने में महानता हासिल होती है। ये लोग बहुत जल्द किसी से भी प्रेम संबंध बनाने के काबिल होते हैं। इस राशि के लोग प्रेम में काफी भावनात्मक रूप से जुड़ जाते हैं। अपने प्रेमी या जीवन साथी के प्रति इनके प्यार की कोई सीमा नहीं होती। इनके रिश्ते काफी मजबूत होते हैं और ये जीवनभर अपना रिश्ता निभाते हैं। इनके स्वभाव के कारण इनका वैवाहिक जीवन काफी खुशियों भरा होता है और इनका साथी भी इनके साथ बहुत सुखी और खुश रहता है। इस राशि के लोग अपने जीवन साथी या प्रेमी को हर परिस्थिति में साथ देते हैं और उनकी परेशानियों को दूर करने की पूरी कोशिश करते हैं।


मिथुन राशि- इस राशि के लोगों के जीवन में आमतौर पर कई प्रेम संबंध होते हैं। इसी कारण से कई लोगों की एक से ज्यादा शादियां भी हो जाती हैं। इनका स्वभाव विपरीत लिंग की तरफ बहुत जल्दी आकर्षित हो जाता है। अगर किसी तरह ऐसा कहा जाए कि मिथुन राशि वाले दिलों से खेलना जानते हैं तो कोई बड़ी बात नहीं होगी। ये प्रेम संबंध बनाने में बड़े माहिर होते हैं। इस राशि के ज्यादातर लोग विवाह को ज्यादा महत्व नहीं देते और प्रेम संबंधों में खोए रहते हैं। ये लोग किसी से बंधकर नहीं रह सकते, इनका मन इधर-उधर भटकता रहता है। 
 
कर्क राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि वाले व्यक्ति प्रेम के मामले में काफी मनमौजी होते हैं। ये लोग अपने रिश्ते के लिए ईमानदार होते हैं और रिश्तों को जिम्मेदारी के साथ निभाते हैं। कई बार इनके शादीशुदा जीवन में माता-पिता के हस्तक्षेप के कारण कई परेशानियां पैदा हो जाती हैं। ये सदैव अपने जीवन साथी या प्रेमी की भावनाओं की कद्र करते हैं। सामान्यतः इनके जीवन में शादी के बाद काफी परिवर्तन आ जाते हैं या ऐसा कहें कि अधिकतर कर्क राशि वालों का भाग्योदय ही शादी के बाद होता है। प्रेम संबंधों को लेकर इन लोगों में निर्णय लेने की क्षमता इतनी अच्छी नहीं होती, इनका दिमाग स्थिर नहीं रहता है।
 

सिंह राशि- सिंह राशि के लोग ऐसी आवाज के धनी होते हैं, जिसे सुनते ही लड़कियां उनसे प्रभावित हो जाती हैं। इन लोगों का व्यक्तित्व इनकी राशि की भांति सिंह के समान होता है। ये लोग खुले विचारों वाले होते हैं और आकर्षक व्यक्तितव के धनी होते हैं। ये अच्छे प्रेमी होते हैं और इनके प्रेम संबंध काफी हद तक कामियाब रहते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर इन्हें विशेष कामियाबी हासिल होती है। सिंह राशि वालों को आदर्श प्रेमी कहा जा सकता है। ये ज्यादातर भावुक और सुंदर शरीर वाले होते हैं। साथ ही ये अपने साथी या प्रेमी के प्रति अधिक वफादार रहते हैं। सिंह राशि वाले वैवाहिक जीवन को अंत तक निभाना चाहते हैं।
 
कन्या राशि- कन्या राशि वाले लोग दिखावे वाले प्यार में यकीन नहीं करते, यह बहुत इमोशनल होते हैं इनके लिए दिल से दिल मिलना ज्यादा जरूरी होता है, खूबसूरती इनके लिए मायने नहीं रखती। ये अपनों के लिए कुछ भी कर सकते हैं। पार्टनर के लिए लॉयल रहते हैं और इनकी शादीशुदा जिंदगी बहुत अच्छी चलती है। ये काफी अच्छे और वफादार जीवन साथी सिद्ध होते हैं। इनकी सोच केवल शारीरिक सुख प्राप्त करने की नहीं होती बल्कि इनके लिए दिल से दिल का मिलन अधिक मायने रखता है।
 
तुला राशि- इन्हें ऐसा साथी चाहिए जोकि हर सिचुएशन में उनका साथ दे, इन्हें प्यार का असली मतलब पता होता है। ये लोग मिलनसार होते हैं, इनके पास हमेशा परिवार और दोस्तों का सपोर्ट होता है। इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है जो कि अन्य लोगों को इनकी ओर आकर्षित करता है। इनसे मिलकर कोई भी तुरंत ही मोहित हो जाता है। इस राशि के प्रेमी किसी भी व्यक्ति से मिलकर उसके स्वभाव के बारे में सही-सही अंदाजा लगा लेते हैं। 
 
वृश्चिक राशि-  वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए प्यार एक आग की तरह होता है, जिसमें वह पूरी तरह जल जाना चाहते हैं। वह ऊपरी तौर से प्यार करना पसंद नहीं करते, उन्हें प्यार की गहराइयों में डूब जाना पसंद होता है। इनका व्यक्तित्व प्रभावशाली होता है। वृश्चिक राशि के लोग विवाह पूर्व उच्च आदर्श प्रेमी होते हैं। ये अपने प्रेम के लिए कुछ भी कर सकते हैं और खुशी से ही सब कुछ त्याग भी सकते हैं। वृश्चिक राशि के प्रेमी अपने साथी के प्रति पूरी तरह ईमानदार रहने का प्रयास करते हैं। इस राशि वालों में ईर्ष्या की भावना भी काफी अधिक होती है। 
 

धनु राशि- इस राशि के लोग काफी संवेदनशील और खुशमिजाज होते हैं। यह हर पल को खुशी के साथ और अंतिम पल के रूप में गुजारना चाहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनु राशि के व्यक्ति अच्छे प्रेमी होते हैं, लेकिन ज्यादा समय तक इनका प्रेम संबंध नहीं टिकता है। यही वजह है कि इनके कई प्रेमी होते हैं। ये हमेशा नए चेहरो से आकर्षित होते हैं। एक प्रेमी के साथ हमेशा बंधकर रहना इनके स्वभाव में नहीं होता, जिससे कई बार इनका अपने जीवन साथी या अपने प्रेमी से विवाद होता रहता है। ज्यादातर इस राशि के लोग प्रेम में धोखा मिलने से दु:खी जरूर होते हैं परंतु जल्द ही ये अपना नया साथी भी तलाश कर लेते हैं।
 
मकर राशि- मकर राशि के लोग थोड़े जिद्दी स्वभाव के होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसी स्वभाव के कारण इन्हें प्रेम संबंध में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह लोग अपने जीवन साथी को बहुत प्रेम करते हैं और उनसे भी यही उम्मीद रखते हैं। लेकिन इनकी आदतों के कारण कई बार इनका साथी से झगड़ा भी हो जाता है। इनका बदलता स्वभाव इनकी लव लाइफ को पूरी तरह से नष्ट करता है। परंतु इस राशि के लोग एक बार जिसे अपना मान लेते हैं उसके प्रति पूरी ईमानदारी रखते हैं, ये इनका सबसे खास गुण होता है।
 

कुंभ राशि- यह लोग किसी अजनबी से भी नि:स्वार्थ प्रेम कर लेते हैं। मन से चंचल होने कारण इन्हें हमेशा नया-नया काम करने की आदत होती है। इस राशि के लोग अपना जीवन स्वतंत्रता से जीना चाहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के प्रेमी काफी भावुक और हर कार्य को दिल से करने वाले होते हैं। प्रेम में ये अति भावुक हो जाते हैं। अपने जीवन साथी पर पूरा विश्वास रखते हैं। गुस्सा इन्हें कम आता हैं परंतु जब आता है तब ये खुद पर से नियंत्रण खो बैठते हैं। ऐसे कई बार बड़ी गड़बड़ी हो जाती है। इसके परिणामस्वरूप इन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
 
मीन राशि- इन लोगो मे चंचलता होती है, अपनी राशि के अनुसार इनमे भी मछली के गुण है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भावुकता के कारण यह लोग बहुत जल्द विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित हो जाते हैं और उनके प्रेम में पड़ जाते हैं। इन्हें कोई भी आसानी से प्यार में फसा सकता है। यह लोग प्रेम में अटूट संबंध बनाए रखना चाहते हैं परंतु इनका दिल कई बार टूटता है। वैसे तो इनकी लव लाइफ सामान्य ही रहती है। इनकी सोच होती है कि इनका लव पार्टनर इनके प्रति पूर्ण सहानुभूति रखे और समझदार हो।
 

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.