होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

जानिए कैसा रहेगा मेष राशि के जातकों के लिए आने वाला साल 2021

By Astro panchang | Dec 06, 2020

हर व्यक्ति को अपना भविष्य जानने की इच्छा रहती है। नए साल में हम नए संकल्प लेते हैं और एक नई ऊर्जा के साथ उन्हें पूरा करने की कोशिश करते हैं। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक नए साल में ग्रह-दशा भी बदलती है जिसका हर राशि पर प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि हर व्यक्ति साल की शुरुआत में अपना राशिफल देखता है। राशिफल से हर राशि के जातकों को इस बात की जानकारी मिल पाती है कि आने वाला साल उनके लिए कैसा रहेगा। आज के इस लेख में हम आपको अगले साल यानि वर्ष 2021 का मेष राशि का वार्षिक राशिफल बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं वर्ष 2021 मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा -      

जनवरी
राशिफल 2021 के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए जनवरी माह बहुत अच्छा जाने वाला है। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक इस समय में राशि के स्वामी मंगल स्वग्रही होकर पराक्रम पर दृष्टि डालेंगे, इससे आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। सूर्य और बुध के साथ धनु राशि में सुख के घर में एक बुधादित्य योग बना रहा हैं। करियर की दृष्टि से यह समय आपके के लिए उत्तम रहेगा। ये सभी योग मिलकर आपको करियर में सफलता दिलवाएंगे। व्यापारियों के लिए भी यह एक उत्तम समय रहने वाला है। इस समय आपको व्यापार में अच्छा लाभ होगा। यदि नए व्यवसाय में हाथ आज़माना चाहते हैं तो समय अनुकूल है।इस समय आप अपनी योजनाओं पर काम कर सकते हैं, क्योंकि इस समय में व्यापार भाव के स्वामी त्रिकोण के स्वामी के साथ केंद्र त्रिकोण का राजयोग बनाएंगे। प्रेमियों और  विवाहित जातकों के लिए भी यह अच्छा समय रहेगा। इस समय आपको पारिवारिक सुख प्राप्त होगा और आपसी प्रेम बढ़ेगा। स्वास्थ्य और आर्थिक दृष्टि से भी यह समय अच्छा रहने वाला है।

फरवरी
फरवरी माह में राशि का स्वामी केंद्र में आकर स्वग्रही हो गया है। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापारियों के लिए भी यह  समय बहुत शुभ होगा। बिज़नेस का विस्तार करने के लिए उत्तम समय है। इस समय सूर्य का गोचर करके मकर में आने व चार ग्रहों के एक साथ सुख के घर में विराजमान होने से एक चतुर ग्रही राजयोग बनेगा जो मेष राशि के जातकों के लिए सुखद समय लेकर आएगा। इस समय आपके सुख में वृद्धि होगी और परिवार में चल रहा विवाद भी शांत होगा। विवाहित जातक साथी के साथ कुछ महत्वपूर्ण समय बिता सकते हैं। प्रेम करने वालों के लिए भी अच्छा समय लाएगा। आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा और धन लाभ का योग बन रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय अच्छा रहेगा।

मार्च
राशिफल 2021 के अनुसार मार्च माह भी मेष राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। परंतु व्यापारियों को इस समय कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है।  इस समय आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। सोच समझकर फैसला करें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है।  आपके नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन व इंक्रीमेंट का योग बन रहा है। सूर्य का भी गोचर करके कुंभ राशि में आना, मंगल का गोचर करके वृषभ राशि में जाना, मेष राशि के करियर व कार्य क्षेत्र के लिए अच्छा समय बनाएगा। प्रेम करने वालों के लिए समय कुछ ठीक नहीं है क्योंकि शनि की दृष्टि उस घर पर पड़ने से प्रेम में उतार-चढ़ाव और साथी के साथ मतभेद व झगड़ा हो सकता है। परिवार में भी मतभेद और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विवाहित जातकों का  भी साथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। धन पक्ष मजबूत बनेगा और स्वास्थ्य के लिए भी समय सही दिखाई दे रहा है।

अप्रैल
मेष राशिफल 2021 के अनुसार अप्रैल का महीना मेष राशि के जातकों कुछ विशेष नहीं रहने वाला है। इस माह में खासकर प्रेमी जातक संघर्ष व तनाव का सामना करना पड़ सकता है। साथी के साथ विवाद होने की पूरी संभावना है। इस समय आपको धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए तो समय अच्छा रहेगा। करियर पर सूर्य की दृष्टि व सूर्य का गोचर करके मीन राशि में जाना नौकरीपेशा जातकों के लिए शुभ योग बना रहा है। विद्यार्थियों को इस समय सफलता हेतु परिश्रम करना होगा। इस समय मेष राशि के जातकों के लिए विदेश यात्रा संबंधी योग बन रहे हैं। धन पक्ष के लिए समय ठीक है, धन लाभ का योग बन रहा है। स्वास्थ्य के लिए अच्छा समय है  लेकि सेहत का ध्यान रखें।

मई
राशिफल 2021 के अनुसार मई माह मेष राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। शनि का अपने घर, लग्न में बैठना सूर्य का गोचर करके मेष में उच्च का होकर सुख के घर में जाना और उसी घर में शुक्र और बुध का एक केंद्र त्रिकोण का राजयोग बनाना मेष राशि के जातकों लिए शुभ संकेत दे रहा है। यह समय व्यापारी के लिए अच्छा रहेगा। मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन व इंक्रीमेंट या किसी अधिकारी से काम के प्रति सराहना का योग बन रहा है। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय बहुत अच्छा जाने वाला है। निवेश से लाभ होगा और इसके साथ ही आपको रुका हुआ धन भी मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा समय है। यह समय प्यार करने वालों के लिए अच्छा साबित होगा।

जून
मेष राशिफल 2021 के अनुसार जून माह मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इस समय बृहस्पति का लग्न में आना, भाग्य को देखना, प्रेम और वैवाहिक जीवन वाले घर को देखना इन सब मामलों में शुभ परिणाम देगा। बृहस्पति की दृष्टि से व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा और भाग्य साथ देगा। सूर्य के मेष राशि में गोचर से यह समय नौकरीपेशा जातकों के लिए भी बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम वालों के लिए भी यह महीना बहुत अच्छा साबित होगा। परंतु स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना  बहुत अच्छा नहीं है। इस समय आपको पैरों तथा रक्त से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इस समय मानसिक चिंताबढ़ सकती है। हालाँकि, विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय है।

जुलाई
वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार जुलाई माह मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। इस समय राशि का स्वामी मंगल शुक्र के साथ त्रिकोण में शुभ योग बना रहे हैं। यह समय प्रेमियों के लिए एक अच्छा रहेगा। व्यापारियों के लिए इस समय धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस समय सूर्य का गोचर मिथुन राशि में सुख के घर में होने से मेष राशि के जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव आपके लिए शुभ साबित होगा और इससे आपको लाभ मिलेगा। इस समय शनि का मकर में होने से धन लाभ होगा और आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय अनुकूल है। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अच्छा साबित होगा। उच्च शिक्षा के लिए प्रयास करने पर सफलता मिलेगी। विवाहित जातकों के लिए भी अच्छा समय है।

अगस्त
मेष राशिफल 2021 के अनुसार अगस्त माह मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। विशेषकर व्यापारियों को इस समय अत्यंत शुभ परिणाम मिलने की संभावना है। व्यापार में उन्नति व विस्तार का योग है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी यह समय बहुत अच्छा रहेगा। इस समय शनि का करियर भाव में होने  करियर में सफलता मिलेगी। सूर्य का गोचर करके कर्क राशि में बुध के साथ आना एक आदित्य योग बनाएगा जिससे सुख व समृद्धि में वृद्धि हगि। इस समय पारिवारिक संबंध मजबूत बनेंगे और आपसी प्रेम बढ़ेगा। प्रेमी जातकों के लिए भी समय अच्छा है, साथी के साथ महत्वपूर्ण समय बिताएंगे। शुक्र भी मंगल के साथ इस समय पंचम में रहेंगे जिससे प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय अच्छा रहेगा। विद्यार्थी जातकों के लिए भी एक अच्छा समय है,  मेहनत करने पर सफलता अवश्य मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से भी समय अनुकूल है, रुका हुआ धन मिलने के आसार हैं।

सितंबर
सितंबर माह मेष राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा साबित होगा। इस समय राशि का स्वामी मंगल का तीसरे घर में सूर्य के साथ पराक्रम में बैठना, आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा। इस समय कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल है। मेष राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में सुधार होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय ठीक रहेगा, स्वास्थ्य को लेकर अधिक चिंता न करें। मेष राशि के जातकों के लिए विदेश यात्रा का योग बन रहा है। अगर विदेश का प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिलेगा। विवाहित जातकों के लिए भी समय अच्छा रहेगा, साथी के साथ प्रेम बढ़ेगा।

अक्टूबर
वार्षिक राशिफल के अनुसार अक्टूबर माह मेष राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत दे रहा है। राशि का स्वामी आय का स्वामी होकर के सुख के घर में सूर्य के साथ एक बहुत अच्छा योग बना रहा है। सूर्य का भी राशि परिवर्तन कर कन्या राशि में आने और मंगल के साथ बैठने से सुख संबंधी योग बन रहा है। व्यापारी जातकों को इस समय उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। विवाहित जातकों के लिए भी समय बहुत अच्छा नहीं है, साथी के साथ मतभेद और विवाद हो सकता है। साथी के साथ तालमेल बनाकर चलें। पारिवारिक जीवन में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से समय उत्तम है, धन लाभ का योग बन रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय ठीक है। जो जातक विदेश यात्रा करना चाहते हैं उनके प्रयास सफल होंगे।

नवंबर
मेष राशिफल 2021 के अनुसार नवंबर माह इस राशि के जातकों के लिए ठीक रहेगा। राशि का स्वामी करियर का स्वामी हो करके अपने घर पर दृष्टि बनाए हुए हैं इसलिए कार्यक्षेत्र में लाभ होने के प्रबल संयोग हैं। व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। यदि व्यापार में विस्तार करने के बारे में सोच रहे हैं तो यही उचित समय है। व्यापार भाव में शनि और बृहस्पति का एक केंद्र त्रिकोण का राजयोग बन रहा है। सूर्य का भी राशि परिवर्तन कर कन्या से निकलकर तुला में आने से मन में थोड़ा आत्मविश्वास की कमी रहेगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति लापरवाही करने से बचना चाहिए।

दिसंबर
राशिफल 2021 के अनुसार साल के अंतिम माह दिसंबर भी मेष राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहेगा। राशि का स्वामी मंगल भाग्य का स्वामी होकर के तीसरे घर में चले जाएगें, जिसका प्रभाव आपके पराक्रम पर पड़ेगा। मंगल का अपने घर को देखना मेष राशि के जातकों के भाग्य में वृद्धि करेगा। सूर्य का वृश्चिक राशि में अपने मित्र के घर में आना कार्यक्षेत्र को देखना, कार्य के लिए भी उन्नति का मार्ग खोलेगा। व्यापार करने वाले जातकों को इस समय कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। संघर्ष की स्थिति में धैर्य से काम लें। प्रेम पक्ष व स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.