आज यानी की 13 मार्च 2026 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए सकारात्मक हैं। कुछ राशियों को मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ, नए मौके औऱ सफलता मिलने के योग हैं। तो वहीं कुछ राशियों को सावधानी और धैर्य के साथ निर्णय लेने की जरूरत है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। हालांकि पारिवारिक मामले में थोड़ी चिंता रह सकती है। लेकिन वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। वहीं नौकरी पेशा लोगों को अपने अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज के दिन बुद्धि और कौशल से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि
इस राशि के जातक बचत खर्च करके अपनी वर्तमान स्थितियों के तनाव को संभाल सकेंगे। इस समय सकारात्मक दृष्टिकोण से आगे बढ़ने का समय है। परिवार के आपसी मतभेद खुलकर सामने आ सकते हैं। धैर्य और त्याग की भावना को त्याग कर सबको संभालने की जरूरत होगी।
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों को कार्य कुशलता से आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। दूसरों पर निर्भरता कम करने के लिए आप बेचैन रह सकते हैं। किसी खास मुद्दे पर बड़ी सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। सहयोग और समर्थन मिलता जाएगा। विरोधियों से अपनी योजनाओं को गुप्त रखें।
कर्क राशि
किसी पुराने घटनाक्रम से आपको फिर से तनाव मिलने की संभावना है। परिस्थितियों को संभालने के लिए मित्रों और सहयोगियों को एकजुट रखें। वहीं आर्थिक मोर्चे पर मितव्ययिता सर्वोपरि रखना होगा।
सिंह राशि
आज आपको परिश्रम का उचित लाभ मिल सकता है। कार्यों को सही दिशा में निरंतरता के साथ आगे बढ़ाएं। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जुड़े कामों में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। वहीं प्रेम संबंधों में विश्वास और ऊर्जा बनी रहेगी।
कन्या राशि
भावनात्मक संबंधों और परिवार में बातचीत से स्थितियां सामान्य की तरफ बढ़ेंगी। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप से बचना होगा। लंबी अवधि के कामों की अपेक्षा फौरन फल देने वाले काम करना बेहतर होगा। शारीरिक मेहनत से जुड़े लोगों को ज्यादा लाभ मिलेगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के प्रेम संबंधों में अनुराग बढ़ेगा। सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में धन खर्च हो सकता है। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वहीं परिवार में जिन विषयों पर तनाव बढ़ सकता हो, उन पर आपको बहस करने से बचना चाहिए।
वृश्चिक राशि
आज आपको कार्यों की दिशा बदलनी पड़ सकती है। निगेटिव लोग आपको तनाव देने का प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों में आपसी सहयोग बढ़ेगा। करियर में एक-दूसरे की मदद मिलने से आपसी संबंध मजबूत बनेंगे।
धनु राशि
कार्यों की तेज प्रगति से उत्साहित महसूस करेंगे। महत्वकांक्षा बढ़ सकती है और प्रतिभा से ज्यादा ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने से बचें। वरना भविष्य में परेशानी हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है।
मकर राशि
पूर्व निर्धारित कार्यों पर आगे बढ़ें। नई योजनाओं पर धन और सहयोग मिलना मुश्किल होगा। आपके विरोधी अपने स्वार्थ के लिए मुश्किल पैदा करने की कोशिश करेंगे। वहीं मित्रों और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि
व्यवसाय में धीरज और धैर्य के साथ आगे बढ़ना चाहिए। प्रतिस्पर्धा और जल्दबाजी में हानि हो सकती है। भावनात्मक संबंधों से मिल रही अच्छी सलाह पर काम करें। बेहतर रिजल्ट मिलेंगे।
मीन राशि
मीन राशि के जातक तय लक्ष्यों को पाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। काम की अधिकता से आप मनोरंजन और आनंद का पूरा लाभ नहीं उठा सकेंगे। प्रेम संबंधों में बातचीत बेहतर रहेगी, लेकिन मुलाकात मुश्किल है।