होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

नए साल में इस राशि में आएगी रिश्तों की बारिश

By Astro panchang | Dec 11, 2019

यह वर्ष वृषभ राशि वालों के लिए मिला-जुला प्रभाव देने वाला है। धन के मामले में यह साल कुछ नया सौगात दे सकता है। साझेदारी में कोई काम कर रहे है तो जनवरी के महीने तक सावधान रहने की जरुरत है। संतान से ख़ुशियाँ मिल सकती हैं। जीवनसाथी से तालमेल बनाकर चलें तो अच्छा रहेगा जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है।माता के प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद हो सकता है। परिवार के सभी सदस्यों के प्रति सकारात्मक सोच रखें।आइये बताते है वृषभ राशि के बारे में और दिलचस्प बातें जो 2020 में काफी फायदे देंगें। 

वृषभ राशि वालों का पारिवारिक जीवन - नए वर्ष में आपका पारिवरिक जीवन उत्तम रहेगा। वृषभ राशि वालों के लिए शनि योगकारक ग्रह है , जनवरी तक शनि अष्टम भाव में होंगे उसके बाद भाग्य के स्थान में चले जाएंगे इस स्थान में आने पर पारिवारिक व्यवसाय तथा भाग्य को लेकर दिक्कत का सामना करना पर सकता है। पारिवारिक कुछ परेशानी होगी लेकिन धीरे धीरे सब ठीक हो जाएगा। परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। संतान से ख़ुशियाँ मिल सकती हैं।
 
वृषभ राशि वालों का स्वास्थ - स्वास्थ्य से यह साल मिलाजुला फल देगा। दूसरे और  तीसरे स्थान पर शनि की दृष्टि होने से आँखों में,  दांतो में दर्द, और  सर्वाइकल जैसी बिमारी का सामना करना पड़ेगा। मौसम बदलते ही यह विकराल रूप ले सकता है। आपको गला सम्बन्धी शिकायत भी हो सकती है।
 
वृषभ राशि वालों की धन प्रक्रिया - धन-सम्पत्ति के मामले में आपके लिए यह साल मिलाजुला फल देने वाला है। जनवरी से मार्च तक आपकी आर्थिक स्थिति सुख देगी ।अप्रैल महीने में खर्च बढ़ेगा सोच समझकर खर्च करे तो ठीक रहेगा।  मई से सितम्बर से आर्थिक मामले में और तेजी से सुधार होगा। अक्टूबर में कोई काम संभलकर ही करे तो ठीक रहेगा। वरना उसका दुष्परिणाम भुगतना पड़ सकता है। 
 
वृषभ राशि वालों का प्रेम सम्बन्ध - आप अकेले हैं तो किसी नए प्रेम संबंध का आनंद लेने का योग बन रहा है। एक दूसरे के साथ आप रोमांटिक पल का एहसास करेंगे। पुराने प्रेम संबंधों में मज़बूती आने की प्रबल संभावना है। साथ ही वृषभ राशि वाले जिनकी शादी हो चुकी है उनका प्रेम सम्बन्ध काफी बेहतरीन होगा।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.