होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

धनु राशि के नौकरी पेशा लोगों को मिलेंगे अंधाधुंध लाभ, जानिए 2020 का वार्षिक राशिफल

By Astro panchang | Dec 27, 2019

धनु राशिफल 2020 के अनुसार धनु राशि वाले लोग काफी अच्छे रहने वाले हैं। इस साल आपके रिश्ते सब लोगों से मधुर होने के पूरे योग बन रहे है। 2020 में  यात्रा के संकेत बनते नहीं नज़र आ रहे हैं। हालांकि सितंबर के बाद स्थिति में परिवर्तन होगा। किसी को परेशानी में देख कर सहायता जरूर करें। 

करियर- नौकरी पेशा लोगों के लिए 2020 का साल बहुत अच्छा बीतने वाला है।  2020 में धनु राशि वालों को एक से ज्यादा जगह से पैसों का लाभ मिलने वाला है।  यदि कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो आप इस साल कर सकते हैं। विदेशी कंपनी से तालुख रखने वाले लोगों को वहाँ से भारी मात्रा में फायदा होने के पूरे आसार बनते नज़र आ रहे है लेकिन फिर भी अपने सारे काम करने से पहले सोच और समझ जरूर लें। अपने कोई भी अटके और अधूरे कार्यों को 2020 में जरूर पुरा कर लें। 2020 में धनु राशि वालों को दोस्त और सहपाठी से सहायता मिल सकती है लेकिन आपको मेहनत जारी रखनी है और अपना काम करते रहना है। विद्यार्थियों के लिए भी धनु राशि वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। 2020 में धनु राशि वाले विद्यार्थियों का पढ़ाई के प्रति ज्यादा झुकाव रहेगा। 

आर्थिक स्थिति-  धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति के योग से आप जितना परिश्रम करेंगे उतना ही लाभ पाते जाएंगे। साल की शुरुआत में आप काफी लाभ की स्थिति में रहेंगे। 2020 में खर्चे होने के पूरे आसार बनते हुए नज़र आ रहे है जिसके अधिकतर अचानक होने वाले खर्चे होंगे, जो आपकी परेशानी का कारण बन सकते है। धनु राशि वालों को  अल्पकालीन निवेश से काफी फायदा होने के योग बन रहे हैं। धनु राशि वालों को अपने बजट को देखते हुए सारे काम करने की जरूरत पड़ सकती है। घर में किसी मांगलिक कार्यों में पैसा खर्च होने के आसार है। 

स्वास्थ्य- धनु राशिफल 2020 के अनुसार 2020 में आपका स्वास्थ्य छोटी-मोटी समस्याओं को छोड़कर काफी हद तक सामान्य रहेगा और आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से धनु राशि वाले अपने आपको स्वस्थ महसूस करेंगे। 2020 में धनु राशि वाले स्वास्थ को लेकर सभी परेशानियों से मुक्त रहेंगे।

पारिवारिक जीवन- धनु राशि वालों का पारिवारिक जीवन के सारे रिश्ते अच्छे दिखाई दे रहे हैं और साड़ी स्थितियाँ पक्ष में रहेंगी। प्रॉपर्टी से संबंधित रुके हुए कामों में अच्छा लाभ होने के पूरे योग बनते नज़र आ रहे है। साल के बीच में परिवार से सम्बंधित सारी दिक्कतों से छुटकारा मिल सकता है। 2020 में मार्च के समय आपके घर में फंक्शन के पूरे योग बनते हुए दिखाई देंगे। आपके घर में किसी नए सदस्य का आगमन होने के योग है।

प्रेम जीवन- धनु राशि वालों का प्रेम जीवन काफी हद तक सुकून देने वाला होगा। आप अपने पार्टनर के साथ 2020 में प्रेम जीवन को अच्छे से व्यतीत करेंगे। आप और आपके पार्टनर के बीच काफी नजदीकियों की बहार आएगी। 2020 में आपको एक अच्छे लवर बनने के लिए थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने से ज्यादा अपने पार्टनर को महत्व देने के जरूरत पड़ सकती है।

नए साल में कुछ परिवर्तन करने जरुरी होने चाहिए , जो हमारे जीवन में परिवर्तन करना काफी अच्छा होता है। धनु राशि वालों को बदलने से काफी लाभों की प्राप्ति हो सकती है ।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.