होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

नए साल में सिंह राशि वालों को करने होंगे ये बदलाव जिससे होगी नोटों की बारिश

By Astro panchang | Dec 20, 2019

नए साल में नई ज़िन्दगी की शुरुआत करने के लिए सब लोग उत्सुक रहते हैं। जिसकी वजह से अक्सर लोग राशिफल देखते हैं। आज जानिए सिंह राशि का राशिफल जिसके जरिए आपको अपने नए साल में होने वाले बदलावों के बारे में पता चलेगा। सिंह राशि की आर्थिक स्थिति, वैवाहिक जीवन और करियर के लिए बहुत सी चीजों के बारे में बताएंगे।

आर्थिक स्थिति- सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति नए साल की शुरुआत में काफी उतार-चढ़ाव भरी रहेगी। सिंह राशि के लोग पैसों के लिए काफी रास्ते निकालेंगे लेकिन उनकी राशि के ग्रह थोड़े शुरूआती समय कमजोर रहेंगे जिसकी वजह से उनका खर्चा थोड़ा ज्यादा होगा। सिंह राशि वालों को खर्चों को काफी कम करना होगा। सारी कठिनाइओं के बाद मार्च में सिंह राशि वालों के धन के रास्ते खुलते हुए नज़र आएँगे।

करियर- सिंह राशि वालों के लिए करियर राशिफल 2020 के अनुसार नए साल में अपने आप को साबित करने वाला साल रहेगा। इस साल में आप उमंग व उत्साह से भरे रहने वाले हैं जिसकी वजह से आप अपने साथियों के सामने अपनी नई छवि बनाने में सक्षम रहेंगे। सरकारी कर्मचारी को लाभ होने की सम्भावना है। आपको काम करने में आने स्टाफ का पूरा साथ मिलेगा।

स्वास्थ्य- 2020 के अनुसार सिंह राशि वालों का स्वास्थ काफी अच्छा रहने वाला है। साल की शुरुआत में आप चुस्त और दुरुस्त रहेंगे, लेकिन अप्रैल से मार्च के बीच आपको स्वास्थ के लिए थोड़ी सावधानियाँ बरतनी पड़ेगी। आपको रोग लगने के भी आसार बन रहें हैं। अगस्त से अक्टूबर तक मोटापे और डायबटीज की समस्या भी आपको हो सकती है। लेकिन नवंबर में आपको सुधार दिखेंगे।

पारिवारिक जीवन-  पारिवारिक राशिफल 2020 के अनुसार नया साल आपके पारिवारिक जीवन में खुशियाँ लाने वाला साल कहा जा सकता है। इस साल आपके जीवन में किसी नए सदस्य का प्रवेश होने के पूरे आसार है। इस साल सिंह राशि वालों को भाई बहन से रिश्ते मजबूत होंगे और सहयोग मिलेगा। पति और पत्नी के बीच के सारे बनते-बिगड़े रिश्तों में प्यार बरसेगा। अपने परिवार को इकट्ठा रखने के लिए आपको नए साल में कुछ फैसले लेने पढ़ेंगे। साल के बीच में पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। इस साल आपको पारिवारिक जीवन में मिलाजुला परिणाम मिलेगा।

शिक्षा- शिक्षा से जुड़े छात्रों के लिए 2020 काफी फलदायक साबित होगा लेकिन बीच में सिंह राशि वाले अपने शिक्षा से भटकते हुए नज़र आएँगे। 2020 में छात्र को पैसे कमाने के सपने आने लगेंगे जिसकी वजह से उनका मन पढ़ाई से हटेगा। जो बाद में नुक्सानदेह साबित हो सकता है। बड़ी पढ़ाई के लिए विदेश का दौरा भी हो सकता है।

सिंह राशि वालों की ज़िन्दगी में बहुत सी खुशियाँ आने वाली हैं, साल की शुरुआत में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा लेकिन अंत में सब कुछ ठीक हो जाएगा।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.