होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

कर्क राशि वालों के लिए 2020 रहेगा बेहद रोमांटिक, जानें कैसी होगी आर्थिक स्थिति

By Astro panchang | Dec 17, 2019

नए साल को लेकर सब लोग अक्सर बेहद उत्साहित रहते हैं, ऐसे ही अपनी राशि को जानने के लिए भी लोग उत्साहित रहते हैं। कर्क राशि वाले 2020 में काफी भाग्यशाली रहेंगे। कर्क राशि की शुरुआत में शनि थोड़ी दिक्कत देंगे लेकिन बीच में आते आते शनि शांत होते नज़र आएँगे। साल के शुरुआत में कर्क राशि वालों के घर में पूजा पाठ जैसे धार्मिक कार्य होने का समय बनता नज़र आ रहा है। आइये जानते हैं कर्क राशि वालों की और जरुरी बातें। 

करियर- कर्क राशि वालों का करियर शुरुवाती दौर में थोड़ा ऊपर नीचे होगा लेकिन बाद में सामान्य रूप से करियर में मेहनत का परिणाम काफी अच्छा होगा। अगर कर्क राशि वाले अपनी नौकरी की दिक्कतों को लेकर थोड़े परेशान हैं तो उनकी दिक्कतें खत्म होगी। अप्रैल से जुलाई तक बिज़नेस करने वालों को भारी लाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही  बिज़नेस के सिलसिले में नवंबर तक यात्रा के आसार बन रहे है।

आर्थिक स्थिति- कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति ठीक ठाक रहेगी। साल की शुरुआत में काफी खर्चे होने के आसार हैं। जबकि मार्च से अप्रैल तक पैसा आने के रास्ते पूरे तरीके से खुल जाएंगे। नवंबर में कुछ पैसे संबंधी फैसले लेंगे जो बाद में काफी लाभदायक साबित होंगे। भारी रकम में पैसा निवेश करने से बचें, वर्ना बाद में ये नुकसानदायक हो सकते हैं।

स्वास्थ्य- 2020 में कर्क राशि वालों को स्वास्थ के लिए थोड़ा सावधान होना पड़ सकता है। कर्क राशि वालों को स्वास्थ संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। 2020 में कर्क राशि वालों को खान पान का ज्यादा ध्यान देना होगा क्योंकि इस राशि वालों को अप्रैल के बीच में बुखार, टाइफाइड और शरीर में दर्द की दिक्कत आ सकती है। 

पारिवारिक जीवन- कर्क राशि वालों का वैवाहिक जीवन काफी सुख देगा। 2020 में पार्टनर के साथ रिश्ते अच्छे बनते दिख रहे हैं। जनवरी में कर्क राशि वालों का अपनी पत्नी से थोड़ा क्लेश हो सकता है। लेकिन अप्रैल तक दोनों के बीच भरपूर प्यार भी होने के आसार हैं। वहीं दूसरी ओर कर्क राशि वालों की माता की सेहत थोड़ी बनती बिगड़ी नज़र आएगी। 

प्रेम-संबंध- कर्क राशि वालों का साल की शुरुआत में प्रेम संबंध अच्छे बन रहे हैं जिसके जरिए आपके जीवन में पार्टनर आने के सारे रिश्ते खुल रहे हैं। अविवाहित लोगों के लिए 2020 का साल काफी रोमांटिक होगा। मार्च में कर्क राशि वाले अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.