29 मई 2026 को केतु मघा नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश कर चुके हैं। बता दें कि यह नक्षत्र परिवर्तन 30 जून 2026 तक प्रभावी रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब भी केतु ग्रह अपनी चाल या फिर नक्षत्र में परिवर्तन करते हैं, तो इसका सीधा असर सभी राशियों पर भी होता है। क्योंकि ज्योतिष में केतु रहस्य और अचानक होने वाली घटनाओं के कारक ग्रह माने जाते हैं, इसलिए इस गोचर से भी कुछ राशि के लोगों के जीवन में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि केतु के इस नक्षत्र परिवर्तन से किन-किन राशि वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए भी केतु का यह नक्षत्र परिवर्तन अच्छा नहीं है। इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। बनते हुए कामों में रुकावटे आएंगी। कार्यक्षेत्र में छोटी सी गलती बड़ी परेशानी बन सकती है। नौकरी या व्यापार में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, वरना नुकसान हो सकता है। सिरदर्द और तनाव जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। किसी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए। संयम और धैर्य आपकी ताकत बनेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए केतु का नक्षत्र परिवर्तन मानसिक दबाव लेकर आ रहा है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना चाहिए। करियर और परिवार दोनों में संतुलन बनाकर चलें। किसी तरह की लापरवाही न बरतें, वरना बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। इस समय धैर्य और शांति ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी।
मकर राशि
बता दें कि केतु का यह नक्षत्र परिवर्तन मकर राशि के जातकों के लिए चुनौतियां बढ़ा सकता है। नौकरी और बिजनेस में देरी से परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार विस्तार की योजनाओं में बाधाएं आने की संभावना है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ आगे बढ़ना चाहिए, वरना मान-अपमान की स्थिति हो सकती है। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं बातचीत के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।