होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

नए साल में केतु कर रहे हैं गोचर, जानें इससे आपकी राशि पर क्या होगा असर

By Astro panchang | Dec 30, 2020

नया साल शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। 2020 कई मायनों में बुरा रहा इसलिए अब सबको आने वाले साल 2021 से उम्मीद है। नए साल में कई ग्रहों का नक्षत्र या राशि परिवर्तन होने वाला है। साल 2021 में केतु का नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है। नए साल की शुरुआत में केतु ज्येष्ठा नक्षत्र में रहेंगे। इसके बाद 2 जून को केतु का गोचर शनि ग्रह के नक्षत्र अनुराधा में होगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार केतु के गोचर से सभी राशियाँ प्रभावित होती हैं। किसी राशि के लिए केतु के नक्षत्र परिवर्तन का सकारात्मक प्रभाव होगा तो कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों पर केतु के गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा -

मेष
केतु नक्षत्र परिवर्तन के दौरान मेष राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में कुछ देरी हो सकती  है। धन हानि हो सकती है इसलिए सावधानी बरतें।

वृष
केतु के नक्षत्र परिवर्तन के दौरान वृष राशि वालों को वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए केतु का गोचर शुभ साबित होगा। सरकारी विभागों में लंबे समय से टल रहे कार्य पूरे हो सकते हैं।

मिथुन
केतु का गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए वैवाहिक जीवन में परेशानियाँ लाने वाला हो सकता है। केतु का नक्षत्र परिवर्तन व्यापारियों के लिए शुभ साबित होगा। सरकारी विभागों में लंबे समय से टल रहे कार्य पूरे हो सकते हैं।

कर्क
केतु के नक्षत्र परिवर्तन के दौरान नए दंपत्ति को संतान प्राप्ति के योग बन सकते हैं। इस गोचर से आपकी आय में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। छात्रों के लिए भी यह गोचर शुभ साबित होगा। इस दौरान छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने का योग है।  

सिंह
केतु का गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। इस दौरान आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। केतु के नक्षत्र परिवर्तन के दौरान आपको मित्रों व रिश्तेदारों की ओर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

कन्या
केतु के नक्षत्र परिवर्तन के दौरान आपके द्वारा लिए गए फैसलों की प्रशंसा होगी। इस दौरान जिद या गुस्से में कोई भी फैसला लेने से बचें। इस दौरान अपने रिश्तेदार या छोटे भाइयों से मनमुटाव को न बढ़ने दें। आर्थिक दृष्टि से यह गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ फल देने वाला साबित होगा।

तुला
केतु के गोचर के प्रभाव से आपके लिए अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। इस दौरान झगड़े और विवाद से बचें। तुला राशि के जातकों को अपने खर्च पर कंट्रोल करने की जरूरत है वरना आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक
केतु के नक्षत्र परिवर्तन से वृश्चिक राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र और व्यापार में सफलता मिलना संभव है। इस गोचर के दौरान आपके प्रमोशन के योग बन सकते हैं। केतु के गोचर के प्रभाव से उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर हो सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में परिणाम आपके पक्ष में आने के योग हैं।  

धनु
केतु के गोचर के प्रभाव से आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान आपको धन लाभ होगा लेकिन जितना धन आएगा, उतना खर्च भी होगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए धन का सही इस्तेमाल करें। अगर विदेशी कंपनियों में सर्विस या नागरिकता के लिए आवेदन कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है।

मकर
केतु के नक्षत्र परिवर्तन के दौरान मकर राशि के जातकों के बिगड़े काम बन सकते हैं। इस दौरान आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।

कुम्भ
केतु के गोचर के दौरान कुंभ राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। इस गोचर के दौरान विदेश यात्रा का योग बन सकता है। इस दौरान आप वाहन या मकान खरीद सकते हैं।

मीन
केतु के नक्षत्र परिवर्तन से आपके कार्य होते-होते रुक जाएगें। इससे आप निराशा या मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। लेकिन आप अपनी ऊर्जा शक्ति को बनाए रखें और जब तक कार्य पूरा न हो जाए तब तक कोशिश करते रहें। इस दौरान आपको संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.