होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

कन्या राशि वाले लड़को में होते हैं ये गुण, तुरंत पकड़ लेते हैं दूसरों की कमियां

By Astro panchang | Feb 05, 2020

राशि हर किसी के लिए महत्वर्पूण होती है, खास कर हिन्दू धर्म में राशि को एक विशेष दर्जा दिया गया है। कहते हैं किसी भी व्यक्ति का स्वभाव और किसी चीज को देखने का नज़रिया उसके राशि के अनुसार ही होता है। राशि से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है। तो इसी को ध्यान में रख आज हम आपको कन्या राशि के लड़कों के बारे में बताएंगे।

जिन लड़कों के जन्म समय जन्म पत्रिका में चन्द्रमा कन्या राशि में स्थित होता है, उनकी राशि कन्या होती है। आपको बता दें की कन्या राशि का स्वामी बुध है, और बुध को नवग्रहों में राजकुमार की उपाधि मिली है। बुध के प्रभाव के कारण कन्या राशि वाले लड़कों का स्वभाव अस्थिर होता हैं।

शांत और कोमल स्‍वभाव

कन्‍या राशि वाले लड़के शांत और कोमल स्‍वभाव के होते हैं। इनके मन को जीतना बहुत आसान होता है। इस राशि के लड़कों का मन बिलकुल साफ और पवित्र होता है। ये अपने मन की सारी बातें साफ-साफ कह देने में विश्‍वास रखते हैं। 

हर स्थिति में रहते है शांत

शांत और कोमल प्रवृत्ति के ये लड़के हर स्थिति में अपने आपको शांत रखने में माहीर होते हैं।  लेकिन यदि इनके हर संभव प्रयासों के बावजूद भी काम में सफलता नहीं मिलती हैं तो ये टूट जाते हैं।

पसंद नहीं होता गॉसिप करना 

अपने शांत स्वभाव के कारण ये गॉसिप करना बिलकुल पसंद नहीं करते। इन्‍हें अपनी ही दुनिया में रहना अच्‍छा लगता है। इस राशि वाले लड़के शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से  तेज दिमाग वाले होते हैं। 

हर काम को ईमानदारी से करते हैं

इन्‍हें अपने हर काम को ईमानदारी से पूरा करना पसंद होता है। हमेशा पूर्णता की चाहत रखने वाले इन लड़को से अगर कुछ कमी रह जाए तो ये बहुत जलदि निराश हो जाते हैं।

आसानी से नहीं पड़ते हैं प्यार में 

किसी भी रिलेश्नशिप में पड़ने से पहले कन्‍या राशि के लड़के अपने पार्टनर को अच्‍छी तरह से जानने के बाद ही निर्णय लेते हैं। ये लड़को आमतौर पर वफादार होते हैं, और लंबे समय तक एक रिश्ते में बने रहते हैं।

दूसरों को समझने का क्षमता 

दूसरों की कमियों को पता लगाने में माहीर होते हैं। कई बार अपने घर और आसपास की साफ-सफाई के बारे में इनका जुनून इनके साथी के साथ मतभेद का कारण बन जाता है। 

दोस्‍ती निभाने में होते है एक्सपर्ट 

जो कन्या राशि वाले लड़को के उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाते हैं, ये उनसे दूर रहना ही पसंद करते हैं। दोस्‍ती निभाने के मामले में कन्‍या राशि के लड़को से अच्‍छा और कोई नहीं होता। 

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.