By Astro panchang | Sep 27, 2026
ज्योतिष के लिहाज से 27 सितंबर 2026 का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगी। कुछ राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक, सामाजिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से बेहतर रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों को आर्थिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से सतर्कता बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं कि 27 सितंबर 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने फैसलों को लेकर ज्यादा स्पष्ट और दृढ़ नजर आ सकती है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। नौकरीपेशा लोगों की स्थिति में सुधार होगा।
आज इस राशि के जातकों को सावधानी बरतनी चाहिए। सार्वजनिक और राजनीति से जुड़े लोगों को अपने फैसलों और व्यवहार को लेकर सतर्कता बरतनी चाहिए। शरीर को आराम देना जरूरी है। खानपान में किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचें।
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई अहम फैसला आपके पक्ष में आगे बढ़ सकता है। यात्रा के दौरान कोई कीमती सामान खो सकता है।
कर्क राशि के जातकों के करियर और आर्थिक लिहाज से नए मौके मिलेंगे। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार में किसी नए मौके या महत्वपूर्ण अवसर का लाभ मिलेगा। आमदनी बढ़ने के नए ऑप्शन सामने आ सकते हैं।
सिंह राशि के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपकी बातों को महत्व दिया जाएगा। नई भूमिका या महत्वपूर्ण काम मिलने से करियर में आगे बढ़ने का रास्ता खुल सकता है
कन्या राशि के जातकों के करियर के लिहाज से आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। नौकरी में आगे बढ़ने और नई जिम्मेदारियों को हासिल करने का मौका मिलेगा। वहीं जो भी जातक अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं, तो इस दिशा में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
काम के बढ़ते दबाव से आप खुद को मानसिक रूप से थका हुआ महसूस कर सकते हैं। व्यवहार और सोच में सकारात्मक बदलाव लाने का मौका मिलेगा। अच्छा खाना और छोटी-छोटी खुशियों से आपका मन हल्का होगा।
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है और उन जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। आय बढ़ाने की दिशा में की गई कोशिशों को गति मिलेगी।
इस राशि के वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जीवनसाथी की सफलता से गर्व महसूस होगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में आपका आत्मविश्वास रहेगा। कोई नई उपलब्धि आपके उत्साह को बढ़ाएगा।
इस राशि के जातकों को आज भाई-बहनों का साथ मिलेगा और आपको भावनात्मक मजबूती मिलेगी। आर्थिक मामलों में थोड़ी सतकर्ता जरूरी है। खासकर बिना सोचे-समझे ब़ड़ा खर्च करने से बचें। आलस्य न करें, क्योंकि सक्रिय रहेंगे तो बेहतर मौके सामने से मिलेंगे। नौकरी बदलने का विचार बन सकता है।
कुंभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आय के नए रास्ते खुलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपकी बातों का लोगों पर सकारात्मक असर होगा। कोई नया काम करने से पहले उसकी पूरी योजना बना लें।
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। अटके हुए कामों को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। जिन कामों में रुकावट आ रही थी, उनमें प्रगति देखने को मिलेगी। आत्मविश्वास के साथ सीखने और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी।