होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Shukra Grah Upay: शुक्र ग्रह की अशुभ स्थिति से सुख-सौभाग्य में होती है कमी, ऐसे चमकाएं अपनी किस्मत

By Astro panchang | Oct 14, 2023

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, मनुष्य की जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति का विशेष महत्व माना जाता है। कुंडली में कुछ ग्रह सकारात्मक तो कुछ ग्रह नकारात्मक स्थिति में होते हैं। इन ग्रहों का बहुत ही गहरा असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। कहा जाता है कि अगर ग्रह अशुभ या नकारात्मक स्थिति में विराजमान हो तो मनुष्य को सारी जिंदगी दुखों और कठिनाइयों  का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही वह जिस क्षेत्र में काम करने का प्रयास करते हैं, वहां उनको असफलता ही मिलती है। आज हम शुक्र ग्रह के बारे में कुछ बाते बताएंगे। 

अगर व्यक्ति की जन्मकुंडली में शुक्र ग्रह नकारात्मक स्थित हों, तो मनुष्य के वैवाहिक जीवन के साथ-साथ उसके भौतिक सुखों में और सेक्सुअल लाइफ में बहुत परेशानियां आ जाती हैं। आज हम इस आर्टिकल के जरिए शुक्र ग्रह के नकारात्मक प्रभावों को दूर करने के उपायों के बारे में जानेंगे।   

इस दिन करें व्रत 
जिनकी जन्मकुंडली में शुक्र ग्रह अशुभ व कमजोर है, उन्हें 21 या 31 शुक्रवार का उपवास करना चाहिए। शुक्रवार का व्रत करने से शुक्र मजबूत व सकारात्मक होता है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा हम पर होती है। शुक्रवार का व्रत करने से व्यक्ति के जीवन में सुख, सौभाग्य, वैभव और धन का आगमन होता है।    

करें इस मंत्र का जाप 
शास्त्रों के मुताबिक, शुक्रवार के दिन सफेद रंग के कपड़े पहनें और "ओम द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:" इस मंत्र का जाप कम से कम 5, 11, 21 बार तक करें। मंत्र जाप करने वाली माला सफेद होनी चाहिए। ऐसा करने से आपका शुक्र ग्रह मजबूत होता है और इस ग्रह के नकारात्मक या अशुभ प्रभावों में कमी होती है। 

करें इन चीजों का दान
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, अगर आप शुक्र ग्रह को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन सफेद कपड़े, चावल, घी, सुंदर वस्त्र, चीनी आदि चीजों का दान करें। इसके साथ ही मिश्री, दही, कपूर, श्रृंगार सामग्री, का भी दान करें। क्योंकि इन सभी चीजों पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य होता है। ऐसा करने से आपका शुक्र ग्रह मजबूत होगा।    

इन उपायों को भी करें
घर में साफ-सफाई रखने से और महिलाओं का सम्मान करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है। इत्र का प्रयोग न करें। इसके अलावा शुक्रवार के दिन छोटी-छोटी कन्याओं को कुछ न कुछ गिफ्ट दान करें। ऐसा करने से शुक्र ग्रह का नकारात्मक या अशुभ प्रभाव कम होता है।
Copyright © 2026
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.