होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Budh Gochar 2025: अप्रैल में गुरु के नक्षत्र में बुध के गोचर से बढ़ेंगी इन 3 राशियों की मुश्किलें, रहें सावधान

By Astro panchang | Mar 24, 2025

हिंदू धर्म में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। बुध ग्रह को कारोबार, तर्क, स्किन, गणित, वाणी, चतुरता और संचार आदि का दाता माना जाता है। बता दें कि करीब 1 महीने बाद बुध राशि परिवर्तन करते हैं। वैदिक पंचांग के मुताबिक 27 अप्रैल 2025 को दोपहर 03:42 मिनट पर बुध ग्रह रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे और 07 मई 2025 की सुबह 04:13 मिनट तक मौजूद रहेंगे। ऐसे में अप्रैल के महीने में बुध ग्रह के गुरु नक्षत्र में जाने से कुछ राशियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस गोचर से किन राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

बुध नक्षत्र गोचर का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि
बुध गोचर के अशुभ प्रभाव की वजह से मेष राशि के लोगों को करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए, वरना आपको नुकसान हो सकता है। इस दौरान खासतौर पर कारोबारी वर्ग पैसों का लेनदेन करते समय सावधान रहें। वहीं जिन लोगों की हाल ही में शादी हुई है, उनकी घरवालों से अनबन होगी। तो वहीं इस महीने सिंगल वाले जातकों की कुंडली में भी विवाह का योग नहीं है।

धनु राशि
अप्रैल महीने में बुध का नक्षत्र परिवर्तन करना धनु राशि के जातकों के लिए भी शुभ नहीं रहने वाला है। इस दौरान इन जातकों को ऑफिस के काम समझदारी से करने चाहिए, वरना गड़बड़ी हो सकती है। जिन लोगों ने जल्दी नया काम शुरू किया है, उनको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। वहीं अधिक चिंता की वजह से तबियत खराब हो सकती है। वहीं अगर घर में किसी का रिश्ता तय हुआ, तो उनके विवाह में समस्याएं आएंगी। इसके अलावा घर में तनाव का माहौल भी रहेगा और हाल ही में रिलेशनशिप में आए लोगों का रिश्ता टूट सकता है।

कुंभ राशि
इसके साथ ही कुंभ राशि के जातकों के लिए भी अप्रैल का महीना अच्छा नहीं रहने वाला है। जल्दबाजी में काम न करें वरना नुकसान हो सकता है। जो लोग नौकरी करते हैं, उनकी तबियत खराब हो सकती है। एक्सीडेंट होने की भी संभावना है और अगर आप सिंगल हैं और रिश्ते की बात चल रही है, तो इस महीने भी निराशा हाथ लगेगी। वहीं युवाओं का मां से झगड़ा हो सकता है और मन परेशान रहेगा। यह महीना नया काम करने के लिए सही नहीं है। अप्रैल का महीना जॉब बदलने के लिए भी कुंभ राशि के लोगों के लिए शुभ नहीं है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.