ज्योतिषीय दृष्टिकोण से 31 जुलाई 2026 का दिन बेहद खास रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। आज का दिन कुछ राशियों को मेहनत का फल मिलेगा, बिजनेस में लाभ होगा और आय में वृद्धि के संकेत लेकर आया है। तो वहीं कुछ राशि के लोगों को धैर्य से काम लेना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं कि 30 जुलाई 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अपने कामों को ईमानदारी से करेंगे, तो आपकी पहचान और सम्मान में वृद्धि होगी। शारीरिक समस्या को इग्नोर न करें। प्रेम जीवन में रहने वाले लोग पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल है। राजनीति में कार्यरत लोगों के नए लोगों से संपर्क बनेंगे। पारिवारिक कलह खत्म होने से मानसिक शांत महसूस करेंगे। अंजान लोगों से दूरी बनाकर रखना फायदेमंद रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किलों भरा रहने वाला है। काम का बोझ रहेगा और कुछ खर्च भी अधिक रहेंगे। व्यावसायिक या निवेश संबंधी फैसले सोच-समझकर लें। जरूरतमंद की मदद करने से आपकी छवि निखरेगी।
कर्क राशि
इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम मिल सकता है। जीवनसाथी को सम्मान देना और बातों को समझना जरूरी है। स्टूडेंट्स जो विदेश में शिक्षा पाना चाहते हैं, उनके लिए आगे के रास्ते खुल सकते हैं।
सिंह राशि
आज इस राशि के लोग अपनी बुद्धिमानी से लाभ कमाएंगे। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें और वाणी पर नियंत्रण रखें। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। आज आप अपने फैसलों से लोगों को चौंका सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेने से मन को शांति मिलेगी। मित्र के रूप में छिपे शत्रुओं से सावधान रहें। जिम्मेदारी वाले कामों में लापरवाही न बरतें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को आज सोच-समझकर फैसले लेने चाहिए। पेशेवर या राजनीति से जुड़े लोगों को बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आय बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। जरूरतमंद की मदद करें। आपको निश्चित रूप से मेहनत का फल मिलेगा।
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों को आज होश से काम लेना चाहिए। अपने कामों को योजनाबद्ध तरीके से करेंगे, तो लाभ मिलेगा। अनावश्यक धन व्यय हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला तनाव दे सकता है। बिजनेस में बदलाव लाभकारी रहेगा।
धनु राशि
इस राशि के लोगों पर आज काम का अधिक दबाव रहेगा। एक साथ कई काम आने से व्यस्तता बनी रहेगी। लंबित सरकारी काम को पूरा करने का समय मिलेगा। ऑफिस में बॉस से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। शांत रहकर परिस्थितियों का सामना करें।
मकर राशि
इस राशि के लोगों को आज घूमने का मौका मिल सकता है। आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। स्टूडेंट्स मन लगाकर पढ़ाई करें, सफलता जरूर मिलेगी। पिताजी की सेहत का खास ख्याल रखें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को जोखिम भरे कामों से दूर रहना चाहिए। डूबा हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। बुद्धि का इस्तेमाल करने से नुकसान से बचें। किसी भी प्रकार के मतभेद से दूर रहें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सतर्क रहने वाला है। सेहत पर मौसम का असर हो सकता है। आर्थिक लेन-देन सोच-समझकर करना चाहिए। जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता अवश्य मिलेगी।