आज यानी की 06 अगस्त 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। सावन माह के इस पावन गुरुवार को भगवान विष्णु की विशेष कृपा और धृति योग के प्रभाव से कई राशियों के जीवन में पॉजिटिव बदलाव आने वाले हैं। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक 06 अगस्त 2026 का दिन व्यापार, करियर, शिक्षा और आर्थिक समृद्धि के दृष्टिकोण से बेहद खास रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर सामान्य रहेगा। सफलता पाने के लिए धैर्य और सहनशीलता की जरूरत होगी। अपने कार्यों को पूरा करने के लिए ज्यादा कोशिश करनी होगी। विरोधियों से सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे थोड़ा सुकून महसूस करेंगे।
वृषभ राशि
इस राशि के लोगों को काम आगे बढ़ाने के लिए बेहतर प्रबंधन की जरूरत होगी। कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दोस्तों और परिवार के साथ बेहतरीन समय बिता सकेंगे।
मिथुन राशि
इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी शुभ और बेहतर रहने वाला है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और बिजनेस में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता, मान-सम्मान और लाभ मिलेगा। बिजनेस में प्रगति होगी और कोई अच्छी डील मिलने से बिना योजना के भी कुछ खरीददारी कर सकते हैं। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक अपनी चतुराई और बुद्धिमत्ता का पूरा लाभ उठाएंगे। दैनिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी और सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान का लाभ मिलेगा। शिक्षा में स्टूडेंट्स के प्रदर्शन बेहतर रहेगा। अति आवेश में आकर किसी भी काम को करने से बचना चाहिए।
कन्या राशि
इस राशि के लोगों के लिए शिक्षा और कार्यक्षेत्र के लिहाज से काफी अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोग दूसरों के मामलों में ध्यान न दें। आपके पास का माहौल पॉजिटिव रहेगा। पुरानी चिंताएं दूर होंगी। वहीं वाणी पर नियंत्रण रखें और रिश्तेदारों संग तालमेल बनाकर चलें।
तुला राशि
इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। अचानक से नए काम सामने आ जाने से आपको अपनी योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। ज्यादा मेहनत करनी होगी और बिजनेस में लाभ के मौके मिल सकते हैं। लव लाइफ के लिए अच्छा दिन है।
वृश्चिक राशि
इस राशि के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहने वाला है। दिन की शुरूआत से ही इस राशि के लोग सक्रिय रहेंगे। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस में नए मौके मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पुरानी बीमारी से परेशान लोग अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।
धनु राशि
इस राशि के लोगों के लिए गुरुवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी भी काम में उतावलापन न दिखाएं। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों की कमाई में वृ्द्धि होगी। पुराने निवेश या कामों से लाभ मिलेगा। आज विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें और विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। परिवार का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। करियर में बड़ी सफलता और मान-सम्मान मिलने की उम्मीद है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुख-समृद्धि से भरा रहने वाला है। दिन की शुरूआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी, इसके बाद काम में तेजी आएगी। लाइफ पार्टनर के साथ रोमांस और प्यार का अनुभव करेंगे।