ज्योतिष के लिहाज से 08 सितंबर 2026 का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगी। चंद्रमा कर्क राशि में तो सूर्य सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। कुछ राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक, सामाजिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से बेहतर रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों को आर्थिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से सतर्कता बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं कि 08 सितंबर 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में प्रगति वाला है। आज आपकी मेहनत और लगन से बॉस खुश हो सकते हैं और आपका एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापर शुरू करने वालों को अपने पुराने संपर्कों से फायदा होगा। किसी को आज उधार देने से बचना चाहिए।
वृषभ राशि
आर्थिक लिहाज से आज का दिन काफी खास रहने वाला है। नौकरी में लंबे समय से अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। आपके काम के प्रदर्शन से अधिकारी प्रभावित होंगे। कारोबारियों को नए सौदे या व्यावसायिक प्रस्ताव से फायदा मिल सकता है। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्त रहने वाला है। कार्यस्थल पर एक साथ कई काम सामने आने से दबाव महसूस होगा। आप अपनी सूझबूझ से हर परिस्थिति को संभाल लेंगे। बिजनेस में किसी नए व्यक्ति से मुलाकात आगे चलकर फायदेमंद साबित हो सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों का आज उत्साह काफी बढ़ा रहने वाला है। भावनात्मक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। नौकरी में कोई जरूरी अवसर आपके सामने आ सकता है। आर्थिक स्थिति में वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ निकटता बढ़ेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज उपलब्धि वाला दिन है। वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जोकि आगे जाकर आपके करियर के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। बिजनेस में कोई नई डील हो सकती है और आर्थिक स्थिति भी संतोषजनक रहेगी।
कन्या राशि
इस राशि के जातकों को आज योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना होगा। कार्यक्षेत्र में किसी जरूरी प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में पुराने निवेश या फिर पुराने संपर्कों से फायदा होगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को लगातार प्रैक्टिस करते रहना चाहिए।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में पार्टनरशिप या किसी सहयोगी के कारण फायदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम संबंधों में चली आ रही गलतफहमियां दूर होंगी।
वृश्चिक राशि
आज इस राशि के जातकों को हर स्थिति में संयम बनाए रखना चाहिए। नौकरी में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य के साथ काम करने से परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। बिजनेस में जल्दबाजी में निवेश करने से बचना चाहिए। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहने वाला है। नौकरी में लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का पॉजिटिव असर देखने को मिलेगा। बिजनेस में नए मौके मिलेंगे और लाभ के रास्ते खुलेंगे। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को आज उनकी मेहनत का परिणाम मिलेगा। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। बिजनेस में विस्तार की योजना बना सकते हैं। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भविष्य से जुड़े कई जरूरी विषय पर चर्चा हो सकती है।
कुंभ राशि
इस राशि के जातक नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी में आपकी नई सोच और रचनात्मक क्षमता को सराहा जा सकता है। व्यापार में नए लोगों से संपर्क बनेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत नजर आएगी। किसी अहम कार्य में सफलता मिल सकती है। बिजनेस में कमाई के नए मौके मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए नई योजना बना सकते हैं।