By Astro panchang | Oct 06, 2026
ज्योतिष के लिहाज से 06 अक्तूबर 2026 का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगी। कुछ राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक, सामाजिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से बेहतर रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों को आर्थिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से सतर्कता बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं कि 06 अक्तूबर 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। एक साथ कई काम आ सकते हैं, लेकिन हर जिम्मेदारी को लेने से पहले यह तय कर लें कि कौन सा काम पहले करना जरूरी है। लंबे समय से मन में दबी कोई इच्छा पूरी हो सकती है।
इस राशि के जातकों को आज पूरे उत्साह से हर काम करने की जरूरत है। नई जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और शुरूआत में जिम्मेदारी थोड़ी चुनौतीपूर्ण लग सकती हैं। लेकिन सहकर्मियों का साथ आपको संभाल लेगा। बोलने में शब्दों का सही तरीके से चयन करें, क्योंकि छोटी बातें बड़ी बहस की वजह बन सकती है।
आज नई शुरूआत करने के लिए अच्छा दिन है। किसी नए काम या योजना को लेकर काफी समय से प्लान कर रहे हैं, तो इस दिशा में कदम बढ़ाना सही रहेगा। जीवनसाथी के साथ लंबे समय से चली आ रही गलतफहमी दूर होगी। ऑफिस में किसी की बात बुरी लग सकती है।
कर्क राशि के जातकों का मन आज जरूरतमंदों की मदद करने में लगेगा। किसी की मदद करके जो संतोष मिलेगा, वह आपके दिन को खास बना सकता है। पुराने लेन-देन का कोई मामला सुलझ सकता है। काम के दौरान जल्दबाजी करने से बचना चाहिए।
सिंह राशि के जातकों को मेहनत के अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। ऑफिस में किसी के साथ नोंकझोंक हो सकती है, ऐसे में इस दौरान शांत रहना बेहद जरूरी है। पिता की तरफ से कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। घर में पूजा-पाठ या धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। हर किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचना चाहिए।
कन्या राशि वाले जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में किए गए बदलावों का असर दिखना शुरू हो जाएगा। बॉस या वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जो दूरी लग रही थी, वह कम हो सकती है। अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। भावनाओं में बहकर कोई कठोर फैसला न लें।
आज इस राशि के जातकों को सोच-विचारकर कदम उठाना चाहिए। अतीत की गलती से मिला हुआ सबक आपके काम आ सकता है। बिना मांगे सलाह देने से बचें। यात्रा पर जा रहे हैं, तो अपने सामान की सही से देखभाल करें।
इस राशि के जातकों को आगे बढ़ने और अपनी स्थिति को मजबूत करने के कई मौके मिलेंगे। परिवार के बड़े सदस्यों का सम्मान करें। घर में संपत्ति बंटवारे की चर्चा हो सकती है, इसलिए अपनी बात को समझदारी के साथ सामने रखें। मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है।
आज धनि राशि के जातकों को कई महत्वपूर्ण फैसलों में समझदारी दिखाना चाहिए। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। काम को लेकर चिंताएं खत्म होंगी। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा।
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। निवेश या शेयर मार्केट से लाभ मिल सकता है। आपको काम की सराहना होगी। वहीं साझेदारी में किए गए काम बेहतर परिणाम दे सकते हैं।
आज कुंभ राशि के जातक आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरे नजर आएंगे। सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आपकी पहचान और सम्मान दोनों में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। व्यवसाय में थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा समय रहने वाला है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से परिस्थितियां सुलझा लेंगे।
मीन राशि के जातकों का दिन आज सुकूनभरा रहने वाला है। परिवार के साथ बैठकर पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं। किसी के प्रति मन में नकारात्मकता न रखें, बल्कि अपनी ऊर्जा को आगे बढ़ने में इस्तेमाल करें। सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है।