By Astro panchang | Oct 22, 2026
ज्योतिष के लिहाज से 22 अक्तूबर 2026 का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगी। कुछ राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक, सामाजिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से बेहतर रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों को आर्थिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से सतर्कता बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं कि 22 अक्तूबर 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि के जातक आज अपनी जिम्मेदारियों, मेहनत और सफलता की कहानी लिख सकते हैं। काम का दबाव बढ़ेगा, लेकिन कुछ लोग आपकी तरक्की से जलन महसूस कर सकते हैं और काम में रुकावट पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि आप अपनी समझदारी और सूझबूझ से हर मुश्किल को पार कर लेंगे।
वृषभ राशि के जातकों को आज खुशियों का आहट सुनाई दे सकती हैं। पुरानी गलती कोई ऐसी सीख दे सकती है, जो भविष्य में सही फैसले लेने में मदद करेगी। समाज में आपके कामों की सराहना होगी। वाहन चलाते समय पूरी सावधानी रखें। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना बेहतर होगा।
आज मिथुन राशि के जातकों के लिए तरक्की के नए दरवाजे खुल सकते हैं। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलने से आपकी स्थिति अच्छी होगी। नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं, तो मनचाहा मौका मिल सकता है। व्यस्तता के बाद परिवार के लिए समय जरूर निकालें। सही संतुलन आपको सफलता की ओर ले जाएगा।
इस राशि के जातकों का मान-सम्मान बढ़ेगा और आपकी बातों को गंभीरता से लिया जाएगा। समाज और ऑफिस में आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर साझेदारी में नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो जल्दबादी न करें। किसी को उधार पैसा देने से पहले अच्छे से सोच-विचार लें। पिताजी की सेहत को नजरअंदाज न करें।
आज इस राशि के जातक अपने दिन को दोस्तों और अपनों के साथ बिताकर यादगार बना सकते हैं। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी कोई पुरानी समस्या खत्म होने से राहत महसूस होगी। दोस्तों का सहयोग मिलने से आपका हौसला बढ़ा रहेगा। परिवार के साथ किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
कन्या राशि के जातकों को आज किस्मत का साथ मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही मुश्किलें धीरे-धीरे कम होती नजर आएंगी। अचानक धन लाभ होने से मन प्रसन्न होगा। अच्छे समय का पूरा लाभ उठाने के लिए अपने गुस्से पर कंट्रोल करना जरूरी है। माता-पिता की सेवा करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का मौका मिल सकता है।
तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आय के नए स्त्रोत बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है। भविष्य की वह योजनाएं जो लंबे समय से आपने अपने मन में बना रखी थीं, उनको पूरा करने की दिशा में कदम उठा सकते हैं। स्टूडेंट्स को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकती है।
इस राशि के जातकों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। खानपान में लापरवाही और अनियमित दिनचर्या से बचें। लंबे समय से चली आ रही परेशानी का अंत हो सकता है। जिससे आपका मन हल्का महसूस होगा। किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह आपका दिन बना सकती है। परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताने का मौका मिलेगा।
धनु राशि के जातकों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पैसों के मामले में लापरवाही परेशानी खड़ी कर सकती है। आर्थिक लेन-देन में सावधारी रखें। परिस्थितियां कभी-कभी आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं चलेंगी, लेकिन धैर्य बनाकर रखने से आपका सही रास्ता मिल सकता है। वहीं नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
मकर राशि के जातकों की कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। किसी पुराने मित्र से सालों बाद मुलाकात से मन खिल उठेगा। पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए मेहनत का अच्छा रिजल्ट पाने का समय है। नियमित पढ़ाई और एकाग्रता स्टूडेंट्स को उनके लक्ष्य के ज्यादा करीब ले जाएगी।
कुंभ राशि के जातक आज अपनी समझदारी से अनावश्यक खर्चों से बचेंगे और भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार कर सकती हैं। दिखावे या दूसरों की बराबरी में पैसे खर्च न करें। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। मित्रों के साथ समय बिताने से मन हल्का महसूस होगा।
मीन राशि के जातकों को खुशियों के दरवाजे एक साथ खुलते नजर आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी समझ बनी रहेगी। अगर कोई मामला लंबे समय से परेशानी की वजह बना था, तो उसमें अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार हो सकता है।