By Astro panchang | Nov 03, 2026
ज्योतिष के लिहाज से 03 नवंबर 2026 का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगी। कुछ राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक, सामाजिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से बेहतर रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों को आर्थिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से सतर्कता बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं कि 03 नवंबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कामकाज की व्यस्तता और जिम्मेदारियों के बीच बीतेगा। एक साथ कई काम सामने आने से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। लेकिन अपनी सूझबूझ और समझदारी से हर परिस्थिति को पार कर लेंगे। किसी बाहरी व्यक्ति से बहस हो सकती है। आप शांत और विनम्र व्यवहार से वह काम कर लेंगे, जो तर्क-वितर्क और बहस से संभव नहीं है।
आपकी मेहनत रंग लाएगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में नए रास्ते खोल सकती है। ऑफिस में आपके काम करने के तरीके और मेहनत की सराहना होगी। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आर्थिक मामलों में राहत महसूस होगी। धन प्राप्ति के अच्छे मौके सामने आ सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से कई काम बनेंगे।
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुकून और प्रसन्नता देने का काम करेगा। कामकाज में सही सलाह और सही मार्गदर्शन मिलने से कई जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। अगर आप सामाजिक या राजनीतिक गतिविधियों या फिर किसी नए काम की शुरूआत का मन बना रहे हैं। तो उत्साह के साथ-साथ बुद्धि से भी काम करें। कोई भी कदम उठाने से पहले उसके रिजल्ट पर विचार करें।
कर्क राशि के जातकों के लिए आज उनका आत्मविश्वास मुश्किल परिस्थितियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। व्यापार में किसी बड़ी डील या जरूरी सौदे के लिए थोड़ा इंताजर करना पड़ सकता है। मनचाहा रिजल्ट न मिलने से निराश न हों बल्कि अपनी तैयारी को पहले से अधिक मजबूत रखें। क्योंकि सही समय पर परिस्थिति बदल सकती है। किसी से विवाद हो सकता है। सरकारी काम में विशेष सावधानी बरतना चाहिए।
इस राशि के जातकों को घर और ऑफिस में अच्छा तालमेल बनाकर चलें। जिम्मेदारियां पहले से बढ़ सकती हैं। लेकिन आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से कम काम को संभाल लेंगे। विदेश से जुड़े काम करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर मिल सकती है। जिससे भविष्य की योजनाओं को सही दिशा मिलेगी। प्रेम संबंधों में अपनापन बढ़ेगा और एक-दूसरे की भावनाओं को समझने का मौका मिलेगा।
इस राशि के जातकों की प्रतिभा और रचमात्मक सोच लोगों का ध्यान आकर्षिक करेगी। समाज और ऑफिस में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इन जातकों को योग्यता साबित करने का मौका मिलेगा। ऑफिस में कोई जरूरी जिम्मेदारी मिल सकती है, उसको पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाएं। आपके काम की गुणवत्ता वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित कर सकती है। आर्थिक मामले के लिहाज से आज संतुलन बनाकर रखना चाहिए।
तुला राशि के जातकों के जीवन में नई शुरूआत और बदलाव दस्तक दे सकते हैं। नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, या फिर ऑफिस में किसी नई जिम्मेदारी की आस लगाकर बैठे हैं, तो कोई पॉजिटिव संकेत मिल सकता है। इस दौरान बजट का ध्यान रखें। किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों, सकारात्मक बदलाव और राहत भरा रहने वाला है। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होने लगेगा। जीवनसाथी का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा के दौरान कोई जरूरी जानकारी हाथ लग सकती है। परिवार के किसी बात को लेकर मतभेद है, तो वह भी सुलझ सकता है।
इन जातकों का आज का दिन जिम्मेदारियों और काम के बीच व्यस्त रहेगा। आपकी मेहनत से अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। समय पर काम पूरा होगा और जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। इससे आपको दूसरों से अलग पहचान मिलेगी। ऑफिस में अपनी कोशिशों पर भरोसा रखें। किसी भी काम को बीच में अधूरा न छोड़ें। यात्रा के दौरान कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है।
शिक्षा, ज्ञान और तकनीक से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कुछ नया सीखने या अपनी मौजूदा जानकारी को बेहतर बनाने का मौका मिलेगा। सीखने की कला भविष्य में तरक्की के नए मौके मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स को आज पढ़ाई में अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। सरकारी कामकाज में थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई शुरुआत करने और भविष्य की योजनाओं को आकार देने के लिए अच्छा है। किसी काम को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो पूरी तैयारी के साथ आगे कदम बढ़ाएं। आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में कोई कदम उठा सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लिहाज से भी अच्छा दिन है।
मीन राशि के जातकों के लिए व्यापार और करियर के लिहाज से काफी अच्छा दिन है। नई योजनाओं को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा, जिसके लिए कुछ अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है। सोच-समझकर निवेश करेंगे, तो लाभ मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही समस्या का अंत होगा। कमाई और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलें।