By Astro panchang | Oct 31, 2026
ज्योतिष के लिहाज से 31 अक्तूबर 2026 का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगी। कुछ राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक, सामाजिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से बेहतर रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों को आर्थिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से सतर्कता बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं कि 31 अक्तूबर 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि के भाग्य में वृद्धि हो सकती है और ऑफिस में आपके द्वारा की गई मेहनत रंग ला सकती है। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होने की उम्मीद है। नौकरी में पदोन्नति का योग बन रहा है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। पारिवारिक माहौल सुखद और खुशनुमा रहेगा।
इस राशि के जातकों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार से जुड़ी परेशानियां कम होती नजर आएंगी। वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लेना फायदेमंद रहेगा।
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बातचीत की कला और समझदारी कार्यक्षेत्र में आपके काम आएगी। नौकरी में नए मौके मिल सकते हैं। व्यापारियों को भी लाभ मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। हालांकि किसी नए काम में जल्दबाजी करना ठीक नहीं है।
कर्क राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में नई संभावनाएं मिलने का योग है। आपकी वाणी और व्यवहार से लोग प्रभावित रहेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरीपशा लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। व्यापार में धीरे-धीरे लाभ के योग हैं और धन संचय की दिशा में उठाए गए कदम अच्छे रिजल्ट दे सकते हैं।
इस राशि के जातकों की पॉजिटिव सोच और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। करियर में आगे बढ़ने के योग बन रहे हैं। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।
कन्या राशि के जातकों के लिए खर्च बढ़ सकते हैं और विदेश में पढ़ाई का सपना या नौकरी करने की इच्छा रखने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस में पर्दे के पीछे किए गए कार्यों से भविष्य में फायदा मिल सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय लाभ और इच्छाओं की पूर्ति का है। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। नौकरी में प्रमोशन या सैलरी इंक्रीमेंट का योग है। व्यापारियों को नए संपर्कों से फायदा मिल सकता है। दोस्तों और करीबी लोगों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामाजिक प्रतिष्ठा और करियर के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। नौकरी पेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। व्यापार में विस्तार की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें।
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। हालांकि स्टूडेंट्स के लिए यह समय सफलता का है। विदेश में जाकर पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों की इच्छा पूरी हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। गुस्से पर कंट्रोल रखें।
मकर राशि वाले जातकों के लिए यह समय सावधानी बरतने का है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। नौकरी और अपने काम पर ध्यान दें। लापरवाही करने से बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवाद से दूर रहें और निवेश करने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छे से विचार कर लें।
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में सुख और सामंजस्य की स्थिति बनती नजर आ रही है। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय अच्छा है।
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कामकाज और व्यक्तिगत जीवन में बदलाव के संकेत दे सकता है। नौकरी में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। हालांकि विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है और खुद को किसी तरह के विवाद में न डालें। आर्थिक स्थिति बेहतर होने के योग बन रहे हैं।