होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

06 June 2026 Rashifal: ग्रहण योग के बीच बना Hans Rajyog, 3 राशियों की Money Life होगी शानदार

By Astro panchang | Jun 06, 2026

आज यानी की 06 जून 2026 के दिन ग्रहों की ऐसी स्थिति बनी है जिससे शुभाशुभ योग दोनों ही प्रभावी रहेंगे। आज के दिन राहु और चंद्रमा की युति होने से ग्रहण योग बनेगा। वहीं ग्रहण योग के प्रतिकूल प्रभाव को तीन राजयोग मंगल, बुध और गुरु कम करेंगे। कर्क राशि में गुरु के गोचर से कर्क राशि में हंस राजयोग प्रभावी होगा। ऐसे में आइए जानते हैं 06 जून 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातक दिन के पहले भाग में अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे और अधिकारियों से तारीफ प्राप्त करेंगे। सामान्य रूप से आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा। हालांकि दिन के दूसरे पक्ष में खर्च अधिक हो सकता है। वैवाहिक जीवन में क्रोध और आवेश पर कंट्रोल करना होगा। भाग्य का साथ मिलेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिश्रम से लाभ दिलाने वाला है। मन शौक और मनोरंजन की ओर आकर्षित होगा। कला और साहित्य की ओर रुझान बढ़ सकता है। प्रेम संबंध में सामंजस्य बना रहेगा। कारोबार में लाभ की स्थिति बन रही है। अपनी चतुराईपूर्ण वाणी से लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। समय पर अपना काम निपटा लेंगे। आर्थिक मामलों में किया गया आपका प्रयास सफल रहेगा। कमाई में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी पुरानी समस्या के निदान से मानसिक शांति महसूस करेंगे।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए आत्मिक उन्नति का है। आज मन दर्शन और आध्यात्म की ओर होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा और बुद्धि और ज्ञान का फायदा मिलेगा। आर्थिक पक्ष संतुलित रहेगा और पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। हालांकि आज आपको आवेश में कोई फैसला लेने से बचना होगा।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए मिलेजुले परिणाम लेकर आया है। जरूरी कामों को दिन के पहले भाग में निपटाने की कोशिश करें। वहीं अनचाने और अप्रत्याशित खर्च का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके मित्र भी विरोधियों की तरह बर्ताव कर सकते हैं। मानसिक भटकाव की वजह से कोई जरूरी काम फंस सकता है। 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। सेहत का ध्यान रखें और शरीर के निचले हिस्से में परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति का फायदा मिलेगा। दिन के दूसरे भाग में मानसिक उलझन रह सकती है। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाकर रखने के लिए वाणी पर कंट्रोल जरूरी है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लव लाइफ में परंपरा से हटकर कोई फैसला ले सकते हैं। बौद्धिक कूटनीतिक योजनाओं का फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपको तालमेल बनाकर रखना होगा। लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में देखा जाए, तो आज का दिन खर्चीला रह सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन का पहला पहर अच्छा रहेगा। वहीं दिन के दूसरे पहर में आपका मन दुविधाओं और वैचारिक उलझनों में फंस सकता है। आप किसी छोटी या लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। मशीनरी और आधुनिक तकनीक से संबंधित काम में फायदा मिलेगा। आज आर्थिक पक्ष सामान्य बना रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आप जोखिम भरा काम और निर्णय ले सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपका दिन खर्चीला रह सकता है। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि में कमी होने से मानसिक भटकाव बना रह सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आपका कामकाज सामान्य रूप से चलता रहेगा। आर्थिक पक्ष संतुलित रहेगा और बिजनेस से अच्छा मुनाफा उठा सकेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। साहित्य और रचनात्मक विषयों में आपकी विशेष रुचि बनी रहेगी।

कुंभ राशि

आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए नरम-गरम रहने वाला है। खर्च के साथ-साथ सेहत का भी खास ध्यान रखना होगा। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें, वरना जल्दबाजी में उठाया गया कदम नुकसानदायक हो सकता है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन अच्छा रहने वाला है। तकनीकी ज्ञान से लाभ उठा सकेंगे। इंजीनियरिंग के क्षेत्र से जुड़े काम करने वाले लोगों को सफलता मिलेगी।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। नया काम शुरू करने की जगह जो काम पहले से कर रहे हैं, उसको अच्छे से पूरा करें। आर्थिक मामलों में कुछ अप्रत्याशित खर्च हो सकता है। जीवनसाथी से विवाद होने की संभावना है। उधार लेन-देन से बचना चाहिए।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.