होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

गुरु का गोचर इन 7 राशि वाले लोगों के लिए बेहद लाभप्रद यश, दौलत, प्रसिद्धि और सफलता के मार्ग खुलेंगे

By Astro panchang | Jun 30, 2020

बृहस्पति देवगुरु, 30 जून को धनु स्वराशि में प्रवेश करेंगे। गुरु ग्रह सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर धनु में दिखेगा। धनु राशि में गुरु केतु के साथ युति बनाएगा। गुरु अपनी स्वराशि में 20 नवंबर 2020 तक रहेगा। इसके पूर्व यह मकर राशि में प्रवेश करेगा। गुरु के इस तरह के प्रभाव के वज़ह से सभी राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। लेकिन सात राशियों के लिए यह बहुत ही शानदार रहने वाला है। आइये जानते है इन सात राशियों के बारे में। 

1) मेष राशि
 बृहस्पति का इस राशिफल मे प्रवेश करना आपकी परेशानियों में कमी लाएगा। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता तथा संतान के दायित्व की पूर्ति के योग बनाएगा। धर्म-कर्म के मामलों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विदेश यात्रा और विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना आपके लिए बेहतर साबित होगा। आप अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए आगे बढ़ें।

2) मिथुन राशि
गुरु की अनुकूलता आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। इस समय शादी तथा विवाह संबंधित वार्तालाप भी सफल रहेगी और दैनिक व्यापारियों के लिए तो यह समय किसी भी वरदान से कम नहीं है किंतु इस समय में कोई भी साझा व्यापार करने से बचें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रतिष्ठानों में किसी भी तरह का कार्य संपन्न करवाना हो तो अच्छा अवसर है इसका आप लाभ ले।

3) सिंह राशि
राशि से पंचम भाव में बृहस्पति की शूभता आपके लिए किसी भी वरदान से कम नहीं है, विशेषकर के विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही अनुकूल है। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग हैं। आय के साधन बढ़ेंगे और रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा। लेकिन आपके परिवार के बड़े सदस्यों अथवा बड़े भाइयों से आपका मतभेद पैदा करने से बचें।

4) तुला राशि
बृहस्पति राशि का गोचर आपके साहस एवं पराक्रम की वृद्धि तो कराएगा लेकिन कई बार बहुत उत्साही होने के कारण आपका नुकसान भी हो सकता है, इसके लिए सावधान रहें। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले। संतान संबंधी चिंता से भी इस समय आपको मुक्ति मिलेगी। विदेश यात्रा के लिए वीजा का आवेदन कर सकते हैं समय अनुकूल है, आपको सफलता मिलेगी।

5) वृश्चिक राशि
राशि से धन भाव में गुरु का आना आपका आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा और कहीं से भी रुका हुआ आपका धन आएगा। जिसके वज़ह से आप महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखकर कार्य करेंगे तो आपकी सफलता की संभावनाएं सबसे अधिक रहेंगी। शासन सत्ता का पूर्ण उपयोग करें और विवादों से भी बिल्कुल दूर रहें।

6) धनु राशि
आपके स्वामी गुरु का स्वयं ही अपके राशि में प्रवेश करना आपके लिए आपके सपने साकार होने जैसा यह है। इस समय के मध्य किसी भी तरह का बड़े से बड़ा कार्य शुरू करना चाहें या शिक्षा प्रतियोगिता से संबंधित कोई कार्य करना चाहे तो यह समय बहुत ही अच्छा है। संतान संबंधी भी आपकी चिंता दूर होगी। नए दंपति के लिए संतान प्राप्ति का भी योग है।

7) मीन राशि
इस राशि में  गुरु का गोचर आपके लिए पद और गरिमा में वृद्धि दिलाएगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार भी होगा। अगर आप मकान आदि का क्रय करना चाहते हो तो यह समय अच्छा है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.