होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

28 May 2026 Rashifal: बुधादित्य-शंख योग का महासंयोग, 3 राशियों को मिलेगा Good Luck

By Astro panchang | May 28, 2026

आज यानी की 28 मई 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी खास रहने वाला है। आज 28 मई को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी तिथि का शुभ संयोग है। वहीं आज चंद्रमा तुला राशि में संचार करेंगे। ग्रह नक्षत्रों की चाल से आनन्दादि योग, बुधादित्य योग, शंख योग जैसे कई शुभ योगों का प्रभाव देखने को मिलेगा। इन विशेष योगों का असर मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। तो आइए जानते हैं 28 मई 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन विविधताओं और कलात्मक अभिरुचियों से जुड़ा रहने का है। पुराने भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में विश्वास और धैर्य को फिर से बनाना पड़ेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज चुनौतियों से जूझने का दिन है। विरोधी तनाव देने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक चिंताओं से परेशान रह सकते हैं। पारिवारिक जीवन में तनाव बना रहेगा। इस दौरान यात्रा टालना बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि

आज मिथुन राशि के जातकों को विवादों से दूरी बनानी होगी। व्यावसायिक कार्यों के लिए आज का दिन बेहतर होगा। शैक्षिक कार्यों में पिछली कमियों को दूर करने का यह उपयुक्त समय है। दूसरों को आर्थिक सहयोग करना पड़ सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और अनुशासन बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। हालांकि टीम वर्क से कठिन लक्ष्य भी प्राप्त कर लेंगे। विदेश व्यापार में सावधानी के साथ आगे बढ़ना चाहिए। प्रेम जीवन में अधिक संवेदनशीलता परेशानी का सबब बन सकती है। 

सिंह राशि

आज इस राशि के लोगों की मनोरंजन और पर्यटन से जुड़े कारोबार में गतिविधियां बढ़ेंगी। पारिवारिक जीवन में एक-दूसरे का सम्मान करना होगा। आर्थिक मामलों में किसी तरह की जल्दबाजी न करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक आज किसी खास उद्देश्य के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। हालांकि भावनात्मक संबंधों में एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखना होगा। मांगलिक कार्यों पर खर्च हो सकता है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।

तुला राशि

आज आपके निर्णयों में आत्मविश्वास झलकेगा। कार्यों के शीघ्रता से परिणाम मिलेंगे। वहीं उच्चाधिकारियों के समर्थन से व्यवस्थाओं में बदलाव होंगे, जिससे काम आसानी से होते चले जाएंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि

आज जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए। वरना आर्थिक समस्या में घिर सकते हैं। साझेदारों के साथ आर्थिक मामलों में परदर्शिता बनाए रखें। घर और वाहन के रख रखवा में धन खर्च हो सकता है।

धनु राशि

आज का दिन बेहतर आर्थिक संभावनाओं से भरा रहेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगा। भवन और भूमि से जुड़े कारोबार में रुकावटें दूर होंगी। प्रेम संबंधों में पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे।

मकर राशि

आज कार्य कुशलता बढ़ेगी। लेकिन तर्क-वितर्क से विरोधी उलझाने की कोशिश कर सकते हैं। निगेटिव लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। आज शेयर मार्केट से लाभ मिलने की उम्मीद है।

कुंभ राशि

आज कुंभ राशि के लोग विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों में व्यस्त रह सकते हैं। कम मेहनत में ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है। कानूनी पचड़ों में पड़ने से बचना चाहिए। घरेलू जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करने की कोशिश करेंगे।

मीन राशि

आज मीन राशि के जातकों को तनाव लेने से बचना चाहिए। निगेटिव लोग आपको अपने प्रभाव में लेने की कोशिश करेंगे। हालांकि भावनात्मक संबंधों से पूरा सहयोग मिलेगी। किसी लंबी दूरी की व्यावसायिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.