आज यानी की 02 मार्च को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। जोकि शाम को पूर्णिमा में बदल जाएगी। 02 मार्च 2026 को ग्रहों की चाल बेहद दिलचस्प है। कुंभ राशि में चार ग्रह सूर्य, मंगल, बुध और राहु की युति है। तो वहीं सिंह राशि में केतु और चंद्रमा एक साथ गोचर कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि 02 मार्च 2026 का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई शुरूआत के संकेत दे रहा है। लंबे समय से मन में चलने वाली योजनाओं को अब कार्यरूप देने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों को आपकी सक्रियता प्रभावित कर सकती है। व्यापार में कोई साहसिक निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा। आज आत्मविश्वास और त्वरित निर्णय क्षमता आपको आगे बढ़ाएगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज स्थिरता और धैर्य आपके पक्ष में काम करेंगे। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे, लेकिन सुनिश्चित प्रगति होगी। नौकरी में आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। आज आपको शांत स्वभाव और व्यवहारिक सोच से सफलता प्राप्त होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को रचनात्मकता और चतुराई से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नए मौके मिलेंगे और संवाद क्षमता से मुश्किल काम भी आसान बन जाएंगे। व्यापार में साझेदारी से लाभ संभव है। मित्रों से मुलाकात आपके उत्साह को बढ़ाएगी। सेहत अच्छी रहेगी और अधिक सोचने से बचें। आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण दिन को सफल बनाएगा।
कर्क राशि
इन जातकों का मन आज भावुक रह सकता है, लेकिन आज विवेक से निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम का उचित फल मिलेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में प्रगति मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आज आपके लिए धैर्य और संयम लाभकारी होगा।
सिंह राशि
इस राशि के जातकों को प्रभावशाली व्यक्तित्व से सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार में विस्तार की योजना सफल होगी। आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और ज्यादा कार्यभार से बचना चाहिए। आज आपका आत्मविश्वास आपको नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को आज सूक्ष्म निरीक्षण और योजना से लाभ मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी। परिवार में शांति और सहयोग रहेगा। वहीं जीवनसाथी का समर्थन मिलने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आप आपकी व्यवहारिक सोच और सादगी से सफलता मिलेगी।
तुला राशि
आज इन जातकों को संतुलन बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी और व्यापार में लाभ का प्रबल योग है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। वहीं आपकी सौम्यता और न्यायप्रियता आपको सम्मान दिलवाएगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को दृढ़ निश्चय से बड़ी सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आएंगी और आप उनको पार कर लेंगे। धन लाभ के संकेत हैं और परिवार में किसी शुभ समाचार से प्रसन्नता मिलेगी। क्रोध पर कंट्रोल रखें और आज आपका आत्मबल सबसे बड़ा सहारा मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि के लिए आज उत्साह और आशावाद से भरा दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और व्यापार में नई दिशा मिल सकती है। घर-परिवार में हंसी-खुशी का वातावरण रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। सकारात्मक सोच आपको लक्ष्य के निकट ले जाएगी।
मकर राशि
मकर राशि को आज अनुशासन और मेहनत का फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। व्यापार में लाभ के मौके मिलेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें, विशेषकर कमर और जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को आज नवीन विचारों से लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई परियोजना मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और रचनात्मक सोच और साहस से उन्नति संभव है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को आज कल्पनाशक्ति और संवेदनशीलता से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में रचनात्मक कार्य सफल होंगे और व्यापार में धीरे-धीरे प्रगति होगी। परिवार का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। वहीं आध्यात्मिक गतिविधियों में रुच बढ़ेगी। आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए।