होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

15 March 2026 Rashifal: Papmochani Ekadashi का महासंयोग, इन Zodiac Signs पर बरसेगा Money, पढ़ें Prediction

By Astro panchang | Mar 15, 2026

आज यानी की 15 मार्च 2026 को पापमोचनी एकादशी का व्रत किया जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक 15 मार्च को श्रवण नक्षत्र और परिध योग का भी संयोग बन रहा है। जिसको बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के मुकाबिक इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज 15 मार्च का दिन कैसा रहने वाला है। 

मेष राशि

आज आर्थिक मामलों में नई रीति-नीति से कार्यों का विस्तार होगा। मेहनत का फल फौरन मिलने की संभावना है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं। किसी पुराने व्यावसायिक समझौतों के तनाव में आने की स्थिति बन सकती है।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों को कला और संगीत के क्षेत्र में अहम उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं। दूसरों के प्रभाव में अहम भावनात्मक निर्णय लेने से बचना होगा। पुरानी रंजिश फिर से उभर सकती है। आज टकराव को टालने की कोशिश करें।

मिथुन राशि

आज इस राशि के जातक कार्यों की गति धीमी रहने के कारण अप्रसन्न रह सकते हैं। आशंका जनित भय से परेशान रहेंगे। सेहत संबंधी समस्याओं के प्रति अधिक सावधानी बरतें। वहीं भावनात्मक संबंधों के प्रति लगाव बढ़ेगा।

कर्क राशि

कलात्मक अभिरुचियों के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। श्रेष्ठता हासिल करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। वहीं दैनिक कार्यों में स्थिरता बनी रहेगी और उच्चाधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

सिंह राशि

भावनात्मक मुद्दों की वजह से रोजमर्रा के कार्य बाधित हो सकते हैं। पर्यटन और होटल से जुड़े व्यवसायियों को थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज पेरेंट्स से तालमेल बिठाने में परेशानी आ सकती है।

कन्या राशि

आज जीवनसाथी की अपेक्षाओं की पूर्ति में समय और धन दोनों खर्च हो सकते हैं। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वहीं दैनिक रोजगार में नए विचारों पर कार्य करने की योजना बनेगी। प्रमाद और आलस्य से दूरी बनाएं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन कर्म की प्रधानता वाला दिन रहेगा। पुराने संपर्कों के माध्यम से व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। संतान के कार्यों को सराहें और उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी के प्रमुख मुद्दों पर मत भिन्नता तनाव की वजह बन सकती है।

वृश्चिक राशि

भावनात्मक रिश्तों में निकटता महसूस कर सकेंगे। व्यावसायिक योजना पर की गई मेहनत का फल फौरन मिलने से गर्वित महसूस करेंगे। हालांकि आत्मप्रशंसा से बचना होगा। परिवार में स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार महसूस करेंगे।

धनु राशि

प्रशासनिक कार्यों से जुड़े मसलों पर सहयोग मिलने में मुश्किल महसूस होगी। आकस्मिक घटनाक्रम में बचत खर्च करनी पड़ सकती है। व्यवसायिक यात्रा सफल रहेगी।

मकर राशि

सूझबूझ और कड़ी मेहनत की प्रशंसा की जाएगी। आपको नए दायित्व मिल सकते हैं। वहीं विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को सावधानी रखनी होगी। प्रेम संबंधों में साथी की बात को महत्व देना होगा। आज के दिन यात्रा टालना बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है। छिपे हुए विरोधियों से आपको सावधान रहना होगा। प्रेम संबंधों में बातचीत सकारात्मक रह सकती है। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

मीन राशि

आज योजना के मुताबिक कार्य आगे बढ़ेंगे। नई तकनीकी से जुड़े तो बड़ी सफलता मिल सकती है। भाई-बहनों से बातचीत में पहले उनके विचार सुनना बेहतर है। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.