होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

18 June 2026 Rashifal: Guru-Pushya Yog का महासंयोग, इन Lucky Zodiacs को मिलेगी Good News

By Astro panchang | Jun 18, 2026

आज यानी की 18 जून 2026 का दिन ज्योतिष के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। 18 जून को गुरु-पुष्य का शुभ संयोग रहेगा। वहीं गुरु शनि के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जिससे कई राशियों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों के लोगों को आज बेहद सतर्क और सावधान रहने की जरूरत होगी। तो आइए जानते हैं 18 जून 2026 का दिन मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन भागदौड़ और व्यस्तता से भरा रहेगा। एक साथ कई काम आपका इंतजार कर रहे हैं। हर काम को जरूरी न समझें। आपको जरूरी कामों को प्राथमिकता दें। लंबे समय से मन में छिपी इच्छा पूरी हो सकती है। पुराने और अधूरे काम पूरे होने से उत्साहित महसूस करेंगे।

वृषभ राशि

आज आलस्य को दूर करके जोश के साथ आगे बढ़ने का दिन है। आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और कोई नई बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर थोड़ी घबराहट दे सकती है। सहयोगियों का सहयोग मिलने से हौसला बढ़ा रहेगा। बोलते समय अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें। क्योंकि छोटी सी बात पर विवाद खड़ा हो सकता है। परिवार में किसी मुद्दे पर बहस हो सकती है।

मिथुन राशि

नए काम की शुरूआत के लिए आज का दिन अनुकूल है। लंबे समय से कोई नया कदम उठाने की सोच रहे हैं, तो आज आगे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ चली आ रही गलतफहमियां दूर होंगी। आज आपको किसी सहयोगी की बात दिल पर लग सकती है।

कर्क राशि

आज कर्क राशि के लोगों का मन दूसरों की मदद करने और सेवा भाव में लगा रहेगा। दूसरों की सहायता करने से आत्मिक शांति मिलेगी। संतान के साथ अच्छा समय बिताने या कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है। पुराने लेन-देन के मामला सुलझ सकता है। कामों में धैर्य और संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छे परिणाम वाला दिन है। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। पिता की ओर से कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आसपास के लोगों पर आंख बंद करके भरोसा न करें। आपका कोई अपना आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है।

कन्या राशि

आज खुशखबरियां आपका इंतजार कर रही हैं। व्यवसाय में किए गए बदलाव अच्छे परिणाम देंगे। आत्मविश्वास को नई ऊंचाई मिलेगी। बॉस के साथ चल रही अनबन दूर होगी। रुका या फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें, क्योंकि सख्त निर्णय किसी करीबी को नाराज कर सकता है।

तुला राशि

आज हर कदम सोच-समझकर उठाना चाहिए। पुरानी गलतियों से मिली सीख आपकी सफलता के नए रास्ते खोल सकती हैं। बिना सलाह मांगे देने से बचना चाहिए। धन से जुड़े मामलों किसी करीबी की मदद से समस्या हल हो सकती है। जिससे आपका मन हल्का महसूस रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक आज प्रगति और सफलता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाते नजर आएंगे। परिवार के बड़े सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करें। घर में संपत्ति या बंटवारे को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। मन में चल रही कोई चिंता आपको बेचैन कर सकती है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को आज समझदारी से फैसला लेना चाहिए। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। काम को लेकर जो चिंता थी, अब वह धीरे-धीरे खत्म होती नजर आएगी। खर्चों पर कंट्रोल करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। वहीं सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक और सुखद रहने वाला है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। निवेश या शेयर मार्केट से अच्छा लाभ मिलेगा। आपके कामों की तारीफ आपको नई पहचान दिला सकती है। निवेश करने के दौरान दूसरी की बातों में आकर फैसला न लें।

कुंभ राशि

आज आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। किसी सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपकी छवि मजबूत होगी और मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपकी समझदारी हर परिस्थिति को संभाल सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का आज का दिन सुकून, खुशी और हल्के-फुल्के पलों से भरा रहने वाला है। परिवार के पुराने मतभेद खत्म होंगे। मन में किसी के लिए ईर्ष्या का भाव न रखें। आपकी पॉजिटिव सोच आपको आगे बढ़ाएगी। घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। स्टूडेंट्स के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुल सकते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.