आज यानी की 07 मई 2026 को बुधादित्य और लक्ष्मी-नारायण योग का संयोग बन रहा है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए नए अवसर, अच्छी सेहत, तरक्की और बदलाव की आहट लेकर आया है। तो वहीं कुछ राशियों का आज कार्यक्षेत्र, आर्थिक मामलों और सेहत के मामले में थोड़ा सतर्कता बरतने का दिन है। तो आइए जानते हैं 07 जुलाई 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को आज समझदारी और धैर्य से काम लेना चाहिए। माताजी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों के मामले में दखल न दें, वरना परेशानियां बढ़ सकती हैं। जरूरी कागजात और डॉक्यूमेंट्स संभालकर रखें। बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास है। संतान की उपलब्धि पर गर्वित महसूस करेंगे। परीक्षा का रिजल्ट मन मुताबिक आने की उम्मीद है। नौकरी तलाश रहे लोगों को कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ की संभावना है।
मिथुन राशि
आज आपकी सूझबूझ और निर्णय क्षमता से लोग प्रभावित रहेंगे। सहयोग, प्रेम और अपनापन व्यवहार में नजर आएगा। कानूनी मामला अगर लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उसमें राहत मिल सकती है। किसी अंजान पर आंख बंद करके भरोसा न करें।
कर्क राशि
इन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुकून भरा रहने वाला है। संतान की सफलता पर गर्व महसूस होगा। व्यापार की स्थिति पहले से बेहतर होगी। पिताजी की सेहत का ध्यान रखें। आज धैर्य ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। किसी जरूरतमंद की हो सके तो मदद जरूर करें।
सिंह राशि
स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। पढ़ाई का दबाव कम महसूस होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के योग हैं। लेकिन सेहत से जुड़ी किसी परेशानी को नजरअंदाज न करें। आज कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभ कराएगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी पुरानी गलती को सुधारने का है। आज भागदौड़ अधिक रह सकती है। काम को टालने की आदत आपको परेशानी में डाल सकती है। जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
तुला राशि
आज इस राशि के जातकों को आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखना होगा। कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी से निजी बातें शेयर करने से बचें। समय पर काम पूरा करें, वरना अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। धन-समृद्धि के योग बन रहे हैं। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आने वाली रुकावटें दूर होंगी। खानपान में लापरवाही न करें, वरना सेहत बिगड़ सकती है। निवेश से जुड़े लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। धन-समृद्धि के योग बन रहे हैं। खानपान की लापरवाही पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ा सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छा समाचार मिल सकता है।
मकर राशि
आज मकर राशि के जातकों का मन परोपकार में लगेगा। किसी विवाद में न पड़ें। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। अंजान लोगों से दूरी बनाकर रखना आपके लिए हितकर होगा।
कुंभ राशि
आज किसी खुशखबरी से आपका मन प्रसन्न रह सकता है। नई नौकरी या करियर से जुड़ा कोई अच्छा अवसर मिलने के संकेत है। एक्स्ट्रा आय के स्त्रोत बन सकते हैं। किसी कारण अचानक धन खर्च करना पड़ सकता है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। किसी अंजान पर भरोसा न करें। जीवनसाथी के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। इसलिए संयम से काम लें। नौकरी में मिली जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी के साथ निभाएं।