होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

28 February Rashifal: Kumbh में 4 ग्रहों का महासंयोग, इन 5 राशियों के लिए Golden Day, मिलेगा Good Luck

By Astro panchang | Feb 28, 2026

आज यानी की 28 फरवरी 2026 को ग्रहों की काफी विशेष स्थिति बनी हुई है। इस दिन शुक्र, सूर्य, बुध और राहु चार ग्रह कुंभ राशि में विराजमान हैं। वहीं देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान रहते हुए अपनी कृपा बरसा रहे हैं। ऐसे में ग्रह-नक्षत्रों के इस शुभ प्रभाव से आज का दिन एक नया संदेश लेकर आया है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि 28 फरवरी 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन अधिक सकारात्मक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कोई नया पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। स्टूडेंट्स को एकाग्र होकर मेहनत करनी चाहिए। क्योंकि यह समय आपकी दिशा तय करेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के अंदर आज खुद को साबित करने की प्रबल इच्छा रहेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपको अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा। मधुर वाणी से लोगों के दिलों में जगह बना सकेंगे। सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेने से मान-सम्मान बढ़ेगा। वहीं स्टूडेंट्स के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलते दिख रहे हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को हर काम धैर्य के साथ करना होगा। व्यवसाय में कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। धीरे-धीरे बढ़ना सुरक्षित होगा। कामों में स्पष्टता बनाए रखें, इससे आप उलझनों से दूर रहेंगे आज आपको सरकारी योजनाओं या सुविधाओं से लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के नेतृत्व गुण खुलकर सामने आएंगे। टीम के साथ मिलकर काम करने से नई पहचान मिलेगी। वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। वहीं आर्थिक स्थिति मजबूत होने से मन में संतोष का भाव रहेगा।

सिंह राशि

आज नौकरीपेशा करने वाले लोगों के लिए बेहद खास दिन है। आज आपको मनपसंद काम मिलने से उत्साह बढ़ेगा और मेहनत का फल मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी, जोकि भविष्य में लाभदायक साबित होगा। कामों में स्पष्टता बनाए रखें। यह आगे जाकर आपकी सफलता का आधार बनेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता और संतोष लेकर आएगा। मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। पुराने लेन-देन को निपटा सकते हैं। वहीं आर्थिक योजना बनाकर आगे बढ़ें।

तुला राशि

करियर के लिहाज से तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। डूबा या रुका हुआ धन मिलेगा। मानसिक राहत और खुशी दोनों मिलेंगी। आज आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। इससे आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लिए आज का माहौल सकारात्मक रहेगा। सबको साथ लेकर चलने की कला से आप लोगों का विश्वास जीतेंगे। किसी की सलाह पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए। अपने निर्णय फैसले स्वयं लें। आज कोई सहयोगी आपकी सहायता कर सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन उपलब्धियों और प्रगति का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, जिससे आपका पद और पहचान दोनों मजबूत होंगे। सैलरी में भी वृद्धि की संभावना है। आज कोई मित्र अंजाने में आपके काम में रुकावट डाल सकता है।

मकर राशि

इस राशि के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और रचनात्मकता से भरा रहेगा। नई योजनाओं और सृजनात्मक कार्यों में उत्साह से भाग लेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करें। अगर आप राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको सम्मान मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि

आज इस राशि के जातकों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। आर्थिक संतुलन बनाए रखना होगा। आज विरोधी आपके काम में रुकावट पैदा कर सकते हैं। वहीं किसी अजनबी की सलाह पर आपको निवेश करने से बचना चाहिए।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सम्मान और उपलब्धियों का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नए अवसर मिलेंगी। सहकर्मियों के सहयोग से हर काम आसानी से होगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि छोटी सी बात गलतफहमी पैदा कर सकती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.