होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

ग्रह नक्षत्र हों ख़राब तो करें ये उपाय

By Astro panchang | Jun 24, 2019

आज के इस आधुनिक युग में लोगों का विश्वास धर्म और कर्म से उठता जा रहा है परन्तु यह वैज्ञानिक रूर से यह सत्य है की ग्रह और नक्षत्रों का हमारे जीवन में बहुत असर होता है। ग्रहों की स्थिति का असर हमारी कुंडली में हमेशा बना रहता है। यदि आप पर ग्रह नक्षत्रों की बुरी दशा चल रही है या आप कई महीनों से आप समस्याओं से घिरे हुए हैं, एक के बाद एक संकट आते रहते हैं तो यहां बताएं गए उपाय को जरुर आजमाएं। ये उपाय करने में किसी भी प्रकार की कोई बुराई नहीं है अपितु आपको इनसे ढेरों फायदे होंगे।

1. सबसे पहले हनुमान चालीसा नियम से पढ़ना शुरू कर दें। पवित्र भावना और शांतिपूर्वक हनुमान चालीसा पढ़ने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है जो हमें हर तरह की जानी अनजानी अनहोनी से बचाती है। 
 
2. 5 बार हनुमान जी को चोला चढाए तो तुरंत ही संकटों से मुक्ति मिल जाती है। प्रति मंगलवार या शनिवार को बड़ के पत्ते पर आटे का दिया जलाकर उसे हनुमान जी के मंदिर पर रख आए। ऐसा कम से कम 11 मंगलवार या शनिवार को करें।
 
3. गाय, कुत्ते, चींटी और पक्षियों को भोजन खिलाएं। वृक्ष, पक्षी, गाय, कुत्ता, कौवा, चींटी आदि प्राणियों के अन्न जल की व्यवस्था करने से इनकी हर तरह से दुआ मिलती है। इनको खिलाने से बहुत बड़ा पुण्य प्राप्त होता है।
 
4. पानीदार एक नारियल लें और उसे अपने ऊपर से 21 बार वारे। वारने के बाद उसे बहते हुए पानी में बहा दें या देवस्थान पर जाकर अग्नि में जला दें। ये उपाय मंगलवार या शनिवार को करना है। परिवार के जिस सदस्य पर संकट हो उसके ऊपर से वारे।
 
5. यदि किसी की अर्थी में जाना हो तो लौटते वक्त शमशान में कुछ सिक्के फेंकते हुए आ जाएं। पीछे पलटकर न देखें। इस उपाय से अचानक आई बाधा तुरंत ही समाप्त हो जाएगी और देवीय सहयोग मिलने लगेगा।
 
6. कागजों पर छोटे अक्षर से राम-राम लिखें। अधिक से अधिक संख्या में ये राम नाम लिखे फिर नाम को अलग-अलग काट लें। अब आटे की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर एक-एक कागज पर लिखे राम पर लपेट लें और नदी या तालाब पर जाकर मछलियों और कछुओं को ये गोली खिलाएं। प्रतिदिन खिलाएं और चींटियों को भुने हुए आटे में बूरा मिलाकर बनाई पंजीरी खिलाएं। 
 
7. प्रतिदिन कौवे या पक्षियों को दाना डालने से पितृ तृप्त होते हैं।
 
8. प्रतिदिन चींटियों को दाना डालने से कर्ज और संकट से मुक्ति मिलती है।
 
9. प्रतिदिन कुत्ते को रोटी या बिस्कुट खिलाने से आकस्मिक संकट दूर रहते हैं।
 
10. प्रतिदिन गाय को रोटी खिलाने से आर्थिक संकट दूर होता है।
 
11. शनिवार को एक कांसे की कटोरी में सरसों का तेल और सिक्का डालकर उसमें अपनी परछाई देखें और तेल मांगने वाले को दे दें या किसी शनि मंदिर में शनिवार के दिन कटोरी सहित तेल रखकर आ जाएं। कम से कम ये उपाय 5 शनिवार तक करें। शनिवार को अमावस्या को पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का दीया जलाएं इससे पितृ दोष दूर होता है और शनिदेव खुश होते हैं।
 
- रीना बंसल
वास्तु विशेषज्ञ, न्यूमरोलॉजिट
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.