होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Rashifal 20 February: गजकेसरी योग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, जानें आपका Lucky Day कैसा रहेगा

By Astro panchang | Feb 20, 2026

आज यानी 20 फरवरी 2026 को फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज चंद्रमा मीन राशि में गोचर करेंगे। चंद्रमा का संयोग शनि से होने के कारण विषयोग बन रहा है। लेकिन गुरु मिथुन राशि में विराजमान होकर चंद्रमा से केंद्र योग और गजकेसरी योग का निर्माण कर रहे हैं। वहीं उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के संयोग में अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवियोग समेत साध्य योग बनेगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि 20 फरवरी का दिन सभी 12 राशियो के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

आज का दिन मेष राशि के जातकों के जीवन में खुशियों की नई रोशनी लेकर आएगा। सुबह से ही मन हल्का और सकारात्मक रहेगा। जिससे कामों में गति बनेगी। एक के बाद एक अच्छी खबर मिलेगी। नई नौकरी के बेहतर अवसर का संदेश आपको खुश कर देगा। भविष्य के प्रति आत्मविश्वास बढ़ेगा। सेहत को नजरअंदाज न करें। अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें।

वृषभ राशि

आज की मेहनत और भागदौड़ आगे चलकर बड़ी सफलता का आधार बनेगी। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए शानदार समय है। लगन और प्लानिंग आपको प्रतियोगिता में आगे रखेगी। वित्तीय मामलों में सोच सकारात्मक रखें। निवेश या बचत योजना में जुड़ने का मौका मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा होने से मन में संतोष की भावना आएगी।

मिथुन राशि

इस राशि के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। आय बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। भविष्य की योजनाओं को मजबूत बना पाएंगे। बातचीत में संयम रखें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही बड़ी गलतफहमी पैदा कर सकती है। आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को कामकाज के लिहाज से संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। आपके प्रयासों की सराहना होगी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता रहेगी। पारिवारिक समस्याओं से राहत मिल सकती है। निवेश की कोई योजना आपको आकर्षित करेगी। ऑफिस में गोपनीय बातें साझा न करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज हर कदम सोच-समझकर उठाना चाहिए। जल्दबाजी या भावनात्मक निर्णय नुकसान दे सकते हैं। काम को टालने की आदत से बचना चाहिए। क्योंकि आपकी छोटी सी लापरवाही बड़ी समस्या पैदा कर सकती है। ऑफिस में टीमवर्क से फायदा मिलेगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए आज का दिन उलझनों से भरा रहेगा। सही सोच और धैर्य से आप सब संभाल लेंगे। मन में किसी नए काम को करने की इच्छा जग सकती है। लेकिन अगर मन में संशय हो, तो जल्दबाजी न करें। परिवार आपकी प्राथमिकता रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने से आपकी पहचान बढ़ेगी।

तुला राशि

तुला राशि के जीवन में सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के संकेत हैं। जीवन को और व्यवस्थित बनाने का प्रयास करेंगे। हालांकि खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना चाहिए। रुका हुआ काम पूरा होगा। नौकरी बदलने या फिर नए मौके मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज आपकी नई पहल सफलता के रास्ते खोलेगी। कुछ नया करने का प्रयास करेंगे और यह कदम आपको आगे चलकर लाभ देगा। घर में नया वाहन या बड़ी खरीददारी करने के योग हैं। माताजी के साथ किसी धार्मिक या आध्यात्मिक यात्रा कर सकते हैं। कार्यस्थल पर वरिष्ठों से तालमेल बनाए रखें।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए। काम के साथ-साथ खानपान और आराम को प्राथमिकता दें। शरीर पर मौसम का असर हो सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट या योजना शुरू करने की सोच सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। समझदारी से हर स्थिति को संभाल लेंगे। पुरानी कोई बात सामने आने से थोड़ी असहजता महसूस होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। करियर या राजनीति से जुड़े लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। पेट से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज करने की गलती न करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग आज मजबूती से प्रगति की ओर कदम बढ़ाएंगे। संतान या परिवार की तरफ से कोई खुशखबरी मिलेगी। पारिवारिक मामलों को बैठकर सुलझाएं। स्टूडेंट्स को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी। बिजनेस में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद साबित होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के कामों को आज नई दिशा मिलेगी। रिश्तों में नयापन आएगा और पुरानी खामियों को सुधारने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी की तरफ से मिला सरप्राइज आपके दिन को खास बना देगा। नौकरी में मनपसंद काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.