होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

15 June 2026 Rashifal: गजकेसरी योग और मिथुन संक्रांति, 4 राशियों के लिए Money-Success का दिन

By Astro panchang | Jun 15, 2026

आज यानी की 15 जून 2026 को ज्येष्ठ अधिक मास की अमावस्या तिथि है। इस दिन मिथुन संक्रांति का भी संयोग बना है। आज सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और चंद्रमा का वृषभ राशि में गोचर होगा। 15 जून 2026 को गजकेसरी योग बन रहा है। ऐसे में कई राशि के जातकों के लिए अच्छा दिन है, तो वहीं कुछ राशि के लोगों को थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। तो आइए जानते हैं 15 जून 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को हर कदम सोच-समझकर उठाना चाहिए। खासकर कारोबार और पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। जल्दबाजी में लिया गए फैसले पर पछतावा हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। परिवार में चल रही चिंता सुलझती दिखाई दे सकती है। बिना तैयारी किसी नए काम में हाथ डालने से बचें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को मन मुताबिक फल मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घर में पूजा-पाठ का माहौल बन सकता है। छोटी सी लापरवाही आगे चलकर आपके लिए बड़ी समस्या बन सकती है। बहस से दूरी बनाए रखें वरना मानसिक तनाव हो सकता है।

मिथुन राशि

यह समय मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है। नौकरी और व्यापार में नए मौके प्राप्त हो सकते हैं और लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक स्थित मजबूत होगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस राशि के जातकों के सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

कर्क राशि

आज आप दूसरों की मदद करके और अच्छे व्यवहार से समाज में अपनी पहचान मजबूत करेंगे। लंबे समय से अटके हुए काम आगे बढ़ते नजर आएंगे। नौकरी और कार्यक्षेत्र में बोलचाल पर संयम रखें। आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जीवन में नए मौके और उजाला लेकर आएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता बढ़ेगी। यह समय आपके लिए प्रभावशाली रहने वाला है। नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी और अधिकारी आपके निर्णय से प्रभावित रहेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों की शाबाशी मिलेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। मनचाही सफलता मिलेगी और आर्थिक मामलों में भी बड़ा लाभ मिल सकता है। रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं। दांपत्य जीवन में रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत रहेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारी आपके काम से खुश होंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आज समृद्धि और प्रगति के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। सुविधाओं में और धन में बढ़ोत्तरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज प्रभावशाली लोगों से हुई मुलाकात भविष्य के लिए नए रास्ते खोज सकती हैं। आपकी पॉजिटिव सोच आपको हर परिस्थिति में आगे बढ़ाएगी। प्रॉपर्टी खरीदने या फिर निवेश की योजना बन सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को आज समझदारी और धैर्य से काम लेना चाहिए। जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आज आपका आत्मविश्वास और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है।

धनु राशि

इस राशि के लोगों को आज संतुलन और समझदारी के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। व्यापार में फंसा पैसा वापस मिल सकता है। काम के प्रति लापरवाही न बरतें। आज आपके द्वारा की गई मेहनत आपको आगे चलकर पहचान दिलाएगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आज धैर्य और शांति बनाए रखना होगा। जीवनसाथी की ओर से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। बजट संभालकर चलें, कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है। माता की सेहत का खास ध्यान रखें।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज लाभ के कई मौके सामने आ सकते हैं। जल्दबाजी से बचें। वहीं नौकरी और रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। योजना के मुताबिक काम करने से सफलता मिलेगी। नए काम की शुरूआत करने से पहले अच्छे से विचार करें। निवेश सोच-समझकर करने में फायदा रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी आस्था और सकारात्मक सोच आपको संभाल लेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति महसूस होगी। सेहत को नजरअंदाज न करें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। किसी काम को जल्दबाजी में न करें।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.