By Astro panchang | Sep 25, 2026
ज्योतिष के लिहाज से 25 सितंबर 2026 का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगी। कुछ राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक, सामाजिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से बेहतर रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों को आर्थिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से सतर्कता बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं कि 25 सितंबर 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुकून और संतुलन लेकर आया है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा और इससे मन को शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती हैं और प्रमोशन हो सकता है। प्रेम-संबंधों में साथी की भावनाओं को समझना जरूरी है।
वृषभ राशि के जातकों को कई मामलों में संतोष और लाभ प्राप्त हो सकता है। परिवार में शांति बनाए रखने में आपकी भूमिका अहम रहेगी। हर किसी को निजी या जरूरी बात न बताएं। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखना चाहिए। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।
मिथुन राशि के जातक नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचेंगे। रास्ते में चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उनका सामना करने में सफल रहेंगे। मन में नया बिजनेस शुरू करने का विचार आ सकता है। पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।
कर्क राशि के लोगों को आज कुछ अनावश्यक चीजों पर खर्च करना पड़ सकता है। जिससे बजट थोड़ा सा बिगड़ सकता है। पैसों के मामले में समझदारी से काम लें। अगर नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो जल्दबाजी करना ठीक नहीं होगा। काम में मेहनत और ईमानदारी बनाए रखना लाभदायक होगा।
आज सिंह राशि के जातक किसी नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। यह समय उत्साह बढ़ाने वाला है। रिश्तों में अपनापन और प्रेम बढ़ेगा। कारोबार में बड़ा बदलाव करने का मन बना रहे हैं, तो थोड़ा रुक जाएं। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने का मौका मिलेगा।
इस राशि के जातक आज अपनी लगन और मेहनत से कामकाज में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं। परिवार में प्रेम और आपसी तालमेल बेहतर रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति को याद कर मन भावुक हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी या पद मिल सकता है।
तुला राशि के जातकों को आज के दिन थोड़ी सतर्कता बरतनी चाहिए। परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण बन सकती हैं। वहीं जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। आर्थिक मामले में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। खुलकर बात करने से परिवार में चलने वाली गलतफहमियां दूर हो सकती हैं।
आज इस राशि के जातकों को शांत और धैर्य रखना जरूरी होगा। पिछले कुछ दिनों की थकान या मानसिक दबाव से राहत महसूस होगी। काम के बीच खुद के समय थोड़ा सा समय जरूर निकालें। जीवनसाथी की नाराजगी को दूर करने की कोशिश करें।
करियर के लिहाज से आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आगे बढ़ने और तरक्की करने के मौके मिलेंगे। विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों को मौका मिल सकता है। ऑफिस पॉलिटिक्स से खुद को दूर रखें।
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव के साथ आगे बढ़ेगा। दोस्तों के साथ बातचीत या फिर मुलाकात से मन हल्का और खुश रहेगा। पर्दे के पीछे विरोध करने वालों से आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए।
कुंभ राशि के जातकों को कारोबार में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। लेकिन आपकी समझदारी और धैर्य से हर परिस्थिति को संभाल लेंगे। दांपत्य जीवन में अपनापन और प्रेम बना रहेगा। अंजान व्यक्ति की बातों पर फौरन भरोसा नहीं करें, बल्कि पहले खुद पूरी जानकारी प्राप्त करें।
आज मीन राशि के जातकों का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर नोकझोंक हो सकती है। इसलिए बातचीत में संयम रखें। कामकाज में बड़ा जोखिम लेने से बचना चाहिए। स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा के नए मौके मिल सकते हैं।