होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Aaj Ka Rashifal 9 February 2026: सोमवार को बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें अपना Daily Horoscope

By Astro panchang | Feb 09, 2026

आज 09 फरवरी को सोमवार के दिन बुध-शुक्र और राहुत की युति होने से त्रिग्रही योग का प्रभाव रहेगा। तीन ग्रहों के एक साथ एक ही राशि में विराजमान होने से यह योग बन रहा है। इस त्रिग्रही योग से कुछ राशियों की आय में वृद्धि होगी और करियर में भी सफलता मिलेगी। इस युति के शुभ प्रभाव से मेष, कन्या और कुंभ राशि के लोगों के लिए शुभ रहने वाला है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको त्रिग्रही योग के प्रभाव में सभी 12 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

मेष राशि

मेष राशि का स्वामी दशम प्रमुख कर्म केंद्र भाव में स्थित है और साथ ही चंद्र भी मकर राशि में है। ऐसे में आज इन लोगों को अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वहीं तृतीय भाव में बृहस्पति के विराजमान होने से संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शाम के समय कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को जीवन में शांति महसूस होगी और साथ ही राजनीतिक क्षेत्र में की कई कोशिशें सफलता दिलाएंगी। सत्ता और शासन के गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। वहीं पद और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि मिलने के योग हैं। रात के समय कुछ अप्रिय लोगों से मुलाकात हो सकती है। इन लोगों को संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन राशि

इस राशि का स्वामी अष्टम भाव में मौजूद है। जिसकी वजह से किसी मूल्यवान वस्तु के चोरी होने या खोने की संभावना रहेगी। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग हैं। शाम के समय रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। वहीं रात के समय मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि

चंद्रमा के प्रभाव से कर्क राशि के लोगों को संपत्ति प्राप्त हो सकती है। व्यापार और नौकरी में सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि के योग हैं। संतान से संबंधित सभी दायित्व पूरा कर पाएंगे। इस समय की गई यात्रा आपके लिए सुखद और लाभदायक रहेगी। शाम से लेकर रात तक का समय प्रिय लोगों से मुलाकात में बीतेगा।

सिंह राशि

राशि का स्वामी सूर्य चार ग्रहों के बीच में है। ऐसे में आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे और आपका व्यवहार समाज में आपको मान-सम्मान दिलाएगा। प्रतियोगिता और शिक्षा से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। लेकिन सूर्य की वजह से आपको भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ सकती है। आंखों से जुड़ी कोई दिक्कत हो सकती है। 

कन्या राशि

रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में आपकी कोशिशें रंग लाएंगी। इन क्षेत्रों में अकल्पनीय सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं दोपहर के बाद किसी मुकदमे या फिर कानूनी विवाद में जीत मिलेगी। शुभ खर्चे होने से कीर्ति में भी वृद्धि मिलेगी।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए सुखद वातावरण बना रहेगा। घर-परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। वहीं कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की बड़ी समस्या हल होगी। पर्याप्त मात्रा में धन प्राप्त हो सकता है। विरोधियों पर जीत मिलेगी और अगर यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो फिलहाल इस यात्रा को टालना ही आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को आज अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। वृश्चिक राशि में मंगल और शनि के योग की वजह से आंतरिक विकार होने की संभावना दिख रही है। ऐसे में बेहतर है कि सेहत की जांच करा लें। सलाह-मशविरा में आपका पूरा दिन निकल सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आपके द्वारा किए कार्यों की विरोधी भी प्रशंसा करेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों से नजदीकी में आपको करियर लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन प्राप्त हो सकता है। वहीं शाम के समय सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। 

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज आर्थिक और पारिवारिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में किए जाने वाले प्रयासों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सम्मान प्राप्त होगा। इन लोगों के सहयोग से कार्य समय पर पूरे होंगे। शाम के समय किसी भी तरह के झगड़े और विवाद से खुद को दूर रखें। रात में घर में अथितियों का आगमन हो सकता है।

कुंभ राशि

आज कुंभ राशि के लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। बेवजह किसी से वाद-विवाद हो सकता है। आपके द्वारा किए गए कामों में असफलता और धन हानि के योग बन रहे हैं। आपको अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा। वहीं दांपत्य जीवन में कई दिनों से आने वाला गतिरोध खत्म होगा। साले और बहनोई से किसी तरह के लेन-देन से बचना चाहिए। इससे संबंध खराब हो सकते हैं। वहीं धार्मिक यात्रा का संयोग है और पुण्य कार्यों पर खर्चा कर सकते हैं। साथ ही साथ किसी मूल्यवान वस्तु के खोने का खतरा भी है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.