होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

05 July 2026 Rashifal: कन्या समेत 3 राशियों की आज पलटेगी किस्मत, जानें सभी 12 Zodiac Signs का हाल

By Astro panchang | Jul 05, 2026

05 जुलाई 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए मौके पर सकारात्मकता लेकर आया है। कुछ राशि के लोगों को करियर में उन्नति, आर्थिक लाभ और सफलता मिलने के योग हैं। वहीं कुछ राशि के लोगों को पारिवारिक मामले या फिर सेहत संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं 05 जुलाई 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उबलब्धियों और जिम्मेदारियों से मिक्स रहने वाला है। काम का दबाव अधिक रह सकता है। कुछ लोग आपकी प्रगति से जलकर रुकावटें डालने का प्रयास कर सकते हैं। लेकिन अपनी समझदारी और धैर्य से हर मुश्किल हो हल कर लेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करें, इससे आपको मानसिक शांति महसूस होगी।

वृषभ राशि

आज खुशियां आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकती हैं। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। पुरानी गलती से सीख मिलेगी। जो भविष्य में मार्गदर्शक साबित होगी। समाज में आपके कामों में सराहना होगी। लाइफस्टाइल में कुछ पॉजिटिव बदलाव करने से शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। समाज में आपकी प्रशंसा होगी।

मिथुन राशि

आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। नौकरी बदलने का मन बना रहे लोगों के लिए अच्छे संकेत हैं। रिश्तों में मिठास आएगी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

कर्क राशि

आज सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। साझेदारी में किया गया व्यापार करने के लिए अनुकूल समय नहीं है। सरकारी योजनाओं से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। धन उधार देते समय विशेष सतर्कता बरतें। पिताजी की सेहत को लेकर परेशानी बढ़ सकती है।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए यादगार रह सकता है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ी किसी समस्या से राहत मिलेगी। अपनी इच्छाओं और जरूरतों को पूरा करने के लिए आपको अच्छा खासा खर्चा करना पड़ सकता है। धैर्य और संयम के साथ बढ़ेंगे तो आज का दिन आपके लिए शुभ है।

कन्या राशि

आज कन्या राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। अचानक धन लाभ के संकेत बन रहे हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें। आज यही आपकी सफलता की कुंजी होगी। माता-पिता की सेवा करने का मौका मिलेगा।

तुला राशि

आय के नए स्त्रोत खुलेंगे और आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। भविष्य को लेकर बनाई गई योजनाओं पर काम करने के लिए शुभ समय है। स्टूडेंट्स किसी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

वृश्चिक राशि

आज इस राशि के लोगों को सेहत के प्रति सावधानी रखनी चाहिए। खानपान में संतुलन बनाए रखना होगा। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान होगा। किसी भरोसेमंद की सलाह आपको लाभ पहुंचा सकती है। परिवार में किसी छोटी बात को लेकर बहस की स्थिति बन सकती है।

धनु राशि

आज इस राशि के लोगों को लेन-देन के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जोखिम वाले फैसलों से दूर रहें। धैर्य बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद होगा। नई नौकरी या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। यात्रा के दौरान कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपके काम आ सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। स्टूडेंट्स पूरी लगन से पढ़ाई करेंगे, तो अच्छे परिणाम मिलेंगे। विदेश में शिक्षा प्राप्त करने का सपना देख रहे स्टूडेंट्स को अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है।

कुंभ राशि

आज इस राशि के लोगों को अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना चाहिए। दिखाने और गैर-जरूरी खर्चों से दूर रहें। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता मिलने के संकेत हैं। परिवार में चल रही किसी समस्या का समाधान निकल सकता है। पैतृक संपत्ति में कोई विवाद सामने आ सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। घर का वातावरण आनंदमय रहेगा। कानूनी मामले में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। किसी नए काम में आपकी रुचि बढ़ेगी। धन संबंधित स्थिति में सुधार आएगा।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.