आज यानी की सितंबर का पहला दिन 01 सितंबर 2026 कई राशियों के लिए काफी बेहतर रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर सभी 12 पर देखने को मिलेगा। किसी राशि के जातकों को नौकरी में उन्नति मिलेगी, व्यापार में लाभ होगा, घर-परिवार में खुशहाली आएगी। तो वहीं कई राशि के लोगों को सेहत, खर्चों और रिश्तों को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं 01 सितंबर 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना करियर के लिए ठीकठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मेहनत के हिसाब से सफलता मिलेगी। महीने के मध्य में आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और अचानक से धन लाभ हो सकता है। लेकिन सेहत के मामले में थोड़ी सतर्कता रखनी होगी।
वृषभ राशि
सितंबर के महीने में वृषभ राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। घर-परिवार में खुशियां रहेंगी। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है और आर्थिक लाभ के भी मौके मिलेंगे।
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों को सितंबर में धन से जुड़े फैसले काफी सोच-समझकर लेना चाहिए। आर्थिक मामले में जल्दबादी न करें, वरना नुकसान हो सकता है। आपके विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। काम और योजनाओं को लेकर सतर्क रहना चाहिए।
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए यह महीना आर्थिक रूप से काफी बेहतर रहने वाला है। धन प्राप्ति के नए मौके मिल सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को लाभ मिल सकता है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से काफी बेहतर समय है। आर्थिक मौकों का सही तरीके से लाभ उठाएं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को इस महीने करियर से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानियां दूर हो सकती हैं। आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। खर्चों में बढ़ोत्तरी संभव है, इसलिए पहले से आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि
इस राशि के जातकों के लिए भी यह महीना बेहद सुखद रहने वाला है। आपने पहले जो कोशिश की है, उसका लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत मिल रहे हैं। लंबे समय से अधूरे काम को पूरा करने में सफलता मिलेगी।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना काफी अच्छा रहने वाला है। माता-पिता का सहयोग बना रहेगा। आर्थिक और पारिवारिक स्थिति बेहद अच्छी रहने के संकेत हैं। नौकरी करने वाले जातकों का प्रमोशन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बढ़िया तालमेल रहेगा।
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के लिए सितंबर का पहला दिन थोड़ा चुनौतीभरा रह सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखनी चाहिए। आर्थिक मामलों में कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
धनु राशि
सितंबर का पहला दिन धनु राशि के जातकों के लिए काफी यादगार रहने वाला है। बिजनेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है। लाभ के नए मौके मिलेंगे और घर-परिवार में चली आ रही परेशानियों का अंत होगा। घर का माहौल पहले से काफी बेहतर रहेगा।
मकर राशि
इस राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। अगर आपने पहले से कहीं निवेश किया है, तो अच्छा रिटर्न मिलने के योग हैं। सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। निवेश से लाभ के संकेत मिल रहे हैं। शेयर मार्केट में पैसा लगाते हैं, तो आपको अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को नौकरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर होने के संकेत मिल रहे हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।