होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

26 August 2026 Rashifal: जानें किन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ और किसे रहना चाहिए सावधान

By Astro panchang | Aug 26, 2026

ग्रह-नक्षत्रों की चाल के लिहाज से 26 अगस्त 2026 का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। आज कुछ राशियों को करियर या बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं, तो वहीं प्रेम और पारिवारिक जीवन में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं। हालांकि कुछ राशियों को सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। तो आइए जानते हैं 26 अगस्त 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को आज संभलकर चलना होगा। नई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर सकते हैं। खर्च और बचत के बीच संतुलन बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से कई काम पूरे होंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें, वरना परेशानी हो सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों का शांत और धैर्य वाला व्यवहार उनकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। जहां जरूरी हो, सिर्फ वहीं पर अपनी राय दें। अगर कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं। आज छोटी सी बात बड़ा रूप ले सकती है।

मिथुन राशि

आज मिथुन राशि के जातकों को जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाने से बचना चाहिए। हर एक फैसला सोच-समझकर लें। नया वाहन खरीद सकते हैं। पुराने लेन-देन में पैसों से जुड़े मामले आपके सामने आ सकते हैं। किसी अंजान व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें।

कर्क राशि

आज कर्क राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। हर काम में सफलता मिलने की संभावना है। जीवनसाथी को करियर में अच्छी खबर मिल सकती है। प्रमोशन के योग बनते नजर आ रहे हैं। पुरानी गलतियों से सीख कर आगे बढ़ना फायदेमंद रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के मन में पैसे को लेकर चिंता हो सकती है। बेवजह के खर्चों पर कंट्रोल करें। नौकरी की खोज कर रहे लोगों की तलाश पूरी हो सकती है। अपनी मेहनत और योग्यता पर भरोसा रखें। गलत या शॉर्टकट रास्ता लेने से बचना चाहिए।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहमे वाला है। कुछ कामों में रुकावटें आ सकती हैं। सेहत को नजरअंदाज न करें। घर में मेहमानों के आने से रौनक बढ़ेगी। किसी बात पर बहस हो सकती है, लेकिन शांति से काम लेना बेहतर है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

तुला राशि

आज तुला राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा और पहचान का दायरा बढ़ सकता है। उधार लेने की सोच रहे हैं, तो रुक जाएं, वरना चुकाने में परेशानी हो सकती है। पिताजी से किसी बात को लेकर नाराजगी हो सकती है।

वृश्चिक राशि

आज इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। वित्तीय स्थिति पहले से काफी बेहतर हो सकती है। लंबे समय से अटके हुए कामों में सफलता मिलने के संकेत हैं। कानूनी मामले में किसी सही व्यक्ति की सलाह आपके काम को आसान बनाएगी।

धनु राशि

आज इस राशि के जातकों के लिए शुभ दिन है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। जरूरी कामों में लापरवाही न बरतें, वरना बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई या करियर में नए मौके मिल सकते हैं।

मकर राशि

आज इस राशि के जातक किसी जरूरी काम में व्यस्त रहेंगे। परिवार के लिए भी थोड़ा समय निकालने का प्रयास करें। किसी दोस्त की तरफ से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का दिन राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के लिए खास है। आपका प्रभाव, पहचान और पकड़ लोगों के बीच मजबूत होगी। जीवनसाथी नौकरी या करियर को लेकर बड़े कदम ले सकते हैं। परिवार से जुड़े मामलों में संयम से काम लें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की काम की गति आज थोड़ी धीमी रहने वाली है। किसी जरूरी फैसले को लेने में जल्दबाजी न करें। दिखावे के लिए पैसा खर्च न करें। सेहत संबंधी कोई पुरानी समस्या फिर से परेशान कर सकती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.