होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Daily Horoscope 17 November सिंह और मीन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिलेगा बड़ा लाभ

By Astro panchang | Nov 17, 2026

ज्योतिष के लिहाज से 17 नवंबर 2026 का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगी। कुछ राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक, सामाजिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से बेहतर रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों को आर्थिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से सतर्कता बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं कि 17 नवंबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। नौकरी करने वाले जातक अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता को अधिकारी नोटिस करेंगे और सहकर्मियों का भी सहयोग मिलेगा। व्यापार करने वालों के लिए किसी नए काम या प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। पैसों की लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों का आज का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में बीत सकता है। पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मन करेगा। नौकरी करने वाले जातकों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आप मेहनत और लगन से अपनी जिम्मेदारी को बखूबी पूरा करेंगे। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा संभलकर रहने वाला है। सुबह से किसी बात को लेकर मन में उथल-पुथल रह सकती है। परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। हालांकि दिन बढ़ने के साथ परिस्थितियां आपके पक्ष में होने लगेंगी। नौकरी करने वाले जातक मन लगाकर काम करें। ऑफिस में किसी के बहकावे में आकर कोई फैसला न करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का आज का दिन पारिवारिक जीवन और व्यापार के लिहाज से काफी अच्छा है। किसी के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो पार्टनर का सहयोग मिलेगा। नौकरी करने वाले जातकों को अपने काम को आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर पहचान बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति के पहले से बेहतर होने के संकेत मिल रहे हैं।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है। विरोधियों और चुनौतियों का सामना करेंगे और जीत भी हासिल करेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। प्रमोशन या मनचाही जगह ट्रांसफर होने की बात आगे बढ़ सकती है। कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें राहत मिल सकती है। हर मामले में खुद को सही साबित करने और अपनी बात को सही मनवाने की जिद न करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन रचनात्मक और बौद्धिक कार्यों में सफलता दिलाने वाला है। कला, लेखन, शिक्षा या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। नौकरी में आपकी मेहनत और लगन की सराहना होगी। अधिकारी आपके काम करने के तरीके से प्रभावित हो सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला हो सकता है। अगर आप भी मकान, वाहन या जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इस दिशा में बातचीत आगे बढ़ सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को सहकर्मियों का साथ मिलेगा। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन साहस और मेहनत के दम पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। मीडिया, पुलिस, सेल्स और प्रशासन से जुड़े लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। किसी नए काम या बड़ी डील की बात सफल हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि

आर्थिक मामले के लिहाज से आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी बात करने की कला से कई रुके काम पूरे हो सकते हैं। परिवार में शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम के लिए अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और आपके व्यवहार में आकर्षण देखने को मिलेगा। नौकरी करने वाले जातकों को अपनी योग्यता साबित करने के मौके मिल सकते हैं। व्यापार में बड़ा निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को अपने खर्चों पर थोड़ा लगाम लगाना चाहिए। कुछ खर्च अचानक सामने आ सकते हैं, जिससे आपका बजट गड़बड़ हो सकता है। विदेश से जुड़े काम या विदेशी कंपनियों के साथ काम करने वाले लोगों को फायदा मिल सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों और लाभ भरा रहने वाला है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं और व्यापार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नौकरी करने वालों को उनकी मेहनत का परिणाम मिल सकता है।

Copyright © 2026
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.