04 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिष दृष्टिकोण से बेहद खास रहने वाला है। आज यानी की 04 सितंबर 2026 को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। आज का दिन सभी राशियों के लिए कई नए मौके और चुनौतियां लेकर आ सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर सभी राशियों के कारोबार, करियर, प्रेम संबंधों, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिल सकता है। तो आइए जानते हैं 04 सितंबर 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को आज भागदौड़ और जिम्मेदारियां थका सकती हैं। लेकिन धैर्य के साथ हर मुश्किल पार कर लेंगे। कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहने वाला है। आपकी क्रिएटिविटी लोगों को ध्यान आपकी ओर खींचेगी। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। बढ़ते खर्च थोड़ा परेशान कर सकते हैं। सिंगल लोगों की लाइफ में प्यार की एंट्री हो सकती है। परिवार में किसी को नई नौकरी की सूचना मिल सकती है।
मिथुन राशि
आज मिथुन राशि के जातकों की वाणी ही आपकी ताकत बनेगी और परीक्षा भी। किसी जगह पर कही गई बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है। इसलिए बोलने से पहले अच्छे से सोच-विचार करें। ऑनलाइन खरीददारी करते समय विशेष ध्यान बरतें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मेहनत का फल मिलने से मन उत्साहित रहेगा। कोई पुराना लेन-देन परेशानी खड़ी कर सकता है। परिवार के लोग आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
सिंह राशि
आज सिंह राशि के जातकों को हर कदम पर किस्मत का साथ मिलेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। स्टूडेंट्स को अनुशासन बनाए रखना जरूरी है, तभी सफलता मिलेगी। आज आपकी अच्छाई को लोग गलत समझ सकते हैं। पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा।
कन्या राशि
इस राशि के जातकों को अपनी परेशानी अपनी मां के साथ साझा करना चाहिए। इससे आपके मन को राहत मिलेगी। जीवनसाथी के लिए खरीदी गई कोई चीज आपके रिश्ते में प्यार बढ़ा सकती है। राजानीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की पहचान मजबूत होने के संकेत मिल रहे हैं।
तुला राशि
आज तुला राशि के जातकों के लिए बेहतर दिन है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और रुका हुआ धन वापस मिलने से मन को राहत मिलेगी। विरोधी परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं। लेकिन आपकी समझदारी विरोधी पर विजय पाएंगे। कुल मिलाकर आज का दिन सकारात्मक रहेगा।
वृश्चिक राशि
आज वृश्चिक राशि के जातकों के दिमाग में नए विचार आ सकते हैं। यह विचार बिजनेस के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। विदेश से बिजनेस में अच्छी खबर मिल सकती है। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभ दिला सकती है। आज संयम बनाए रखने का दिन है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जीवनसाथी से बहस की जगह प्यार और समझदारी से बात करें। आय से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। स्टूडेंट्स को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी। मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के जीवन में आज सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आपकी मेहनत से अटके हुए काम पूरे होंगे। लाइफस्टाइल में सुधार लाने की कोशिश करें। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। जीवनसाथी के साथ बिताए गए पल रिश्ते में नए गर्माहट भरेंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। इसलिए हर स्थिति में संतुलन बनाए रखना चाहिए। यात्रा के दौरान कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है। ऑफिस में विवाद की स्थिति बन सकती है।
मीन राशि
आज बिजनेस में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य और सही रणनीति से रास्ता जरूर निकलेगा। किसी की सलाह को बिना सोचे-समझे मानने की जगह अपनी समझ से फैसला ले सकते हैं। शादीशुदा जीवन में एक-दूसरे को समय देना जरूरी है।