होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

29 सितंबर से शनि हो चुके हैं मार्गी, जानें क्या होगा इसका सभी राशियों पर प्रभाव

By Astro panchang | Oct 01, 2020

ज्योतिषशास्त्रों के अनुसार शनिदेव को न्याय का देवता मन जाता है। शास्त्रों के मुताबिक शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। ज्योतिष के अनुसार शनि के राशि परिवर्तन और मार्गी या वक्री होने से इसका सभी राशि के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि 142 दिनों बाद यानि  29 सितंबर 2020 से शनि की मार्गी यानि सीधी चाल शुरु हो चुकी है। इससे पहले 11 मई 2020 से शनिदेव वर्की हुए थे और अपनी ही राशि मकर में उल्टी चाल से चलने लगे थे। अब शनि की चाल बदलने से सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। शनि का मार्गी होना धन, परिवार और करियर की दृष्टि से काफी अहम माना जाता है। शनि के मार्गी होने से कुछ राशियों के जातकों पर सकारत्मक प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि शनिदेव की सीधी चाल से चलने  का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा - 

मेष राशि
मेष राशि में शनि का संचार दसवें घर में होने जा रहा है। शन‍ि की इस स्थिति से मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में संघर्ष करना पड़ सकता है। हालाँकि, इस राशि के जातकों को परिश्रम से धन का लाभ भी मिलता रहेगा। इस राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में शुभ परिणाम मिलेंगे जिससे उनके जीवन में विकास और प्रगति होगी। 

वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए शनि के नवम स्थान में संचार करने से धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। इस राशि के जातकों को धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। भाग्य आपका साथ देगा लेकिन सफलता पाने के लिए परिश्रम करते रहना होगा। वृष राशि के जातकों के लिए सुखद यात्राओं के भी योग बन रहे हैं जो शुभ फल देने वाली होंगी। शत्रु आपको हानि पहुँचाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। 

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि की ढैय्या शुरू होगी। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र और पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है।  शनि के सीधे चाल से चलने पर आपको व्‍यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकता है। वाहन सुख के योग बनेंगे। 

कर्क राशि
कर्क राशि में शनि का संचार सातवें घर में होने जा रहा है। इस राशि के जातकों को परिवार और कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों और विरोध का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बना के रखें वरना विवाद के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। 

सिंह राशि
सिंह राशि में शनि का छठे स्थान में गोचर करना और शनि का पाया सोना होना आपको मिश्रित परिणाम देगा। आपको धन हानि और फिजूल खर्च का सामना करना पड़ सकता है। अचानक खर्च बढ़ने से कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। हालाँकि, नवंबर में स्थिति में कुछ सुधार होगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और पदोन्नति के योग भी बनेंगे। शुभ कार्यों में भाग ले सकते हैं।

कन्या राशि
कन्या राशि में शनि पाँचवे स्थान में गोचर करेंगे जो शुभ परिणाम देने वाला है। इस राशि के लोगों द्वारा पूर्व में किए गए कामों का शुभ फल मिलेगा। कन्या राशि के जातकों को धन लाभ और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष से सुख मिल सकता है। प्रेम संबंध में संयम से काम लें नहीं तो मतभेद हो सकता है। 

तुला राशि
तुला राशि में शनि का संचार चौथे स्थान में होने से इस राशि के जातकों पर ढैय्या शुरू होगी। तुला राशि के जातकों को धन हानि हो सकती है इसलिए आर्थिक मामलों में सचेत रहने की जरूरत है। निकट संबंधियों से मन-मुटाव हो सकता है। परिवार में विभिन्न परेशनियों का सामना करना पड़ सकता है। घर में विवाद का माहौल बनने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। 

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि में शनि का तीसरे स्थान में संचार करना शुभ परिणाम देगा। जीवन में सुख-सम्पत्ति और आनंद में वृद्धि होगी। धन-लाभ होने के योग बनेंगे और यदि वाहन खरीदने का प्रयास कर रहे हैं तो परिणाम सफल होंगे। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी और परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। यात्रा करने के योग बनेंगे और मकान या जमीन में  निवेश कर सकते हैं। 

धनु राशि
धनु राशि में शनि का संचार दूसरे स्थान में होने से इस साल भी आप साढ़ेसाती के प्रभाव में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है  लेकिन समय-समय पर आर्थिक लाभ भी मिलता रहेगा। नवंबर तक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और निवेश करने से बचें, कभी भी पैसों की जरूरत पड़ सकती है।  

मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनि अपने घर में ही संचार करेंगे। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी और विदेशी यात्रा के योग बन सकते हैं। पारिवारिक उलझनों के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। मकान या जमीन की खरीदारी कर सकते हैं। 

कुंभ राशि
कुंभ राशि में शनि का संचार बारहवें स्थान में होने जा रहा है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सेहत के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही से अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। अचानक खर्चे बढ़ने से मानसिक तनाव हो सकता है। 

मीन राशि
मीन राशि में शनि का संचार ग्यारहवें स्थान में होगा जिससे आर्थिक मामलों में शुभ परिणाम मिलेंगे। इस राशि के जातकों को पूर्व में किए गए निवेश और परिश्रम का शुभ फल मिल सकता है। किसी नए काम की शुरुआत होगी जिससे भविष्य में लाभ होगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, चोट लगने की आशंका रहेगी। परिवार को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.