आज 21 जुलाई 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई मायनों में खास रहने वाला है। कन्या राशि में चंद्रमा का गोचर कई राशियों के लिए शुभ मौके लेकर आ सकता है। तो वहीं कुछ राशि के लोगों को करियर और कारोबार में सफलता मिलने के संकेत हैं। कुछ राशि के लोगों को परिवार, रिश्तों और धन के मामले में सतर्क रहने की जरूरत होगी। ऐसे में आइए जानते हैं 21 जुलाई 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं। मेहनत का असर अब लोगों के सामने आएगा। आपकी जान-पहचान मजबूत होगी। लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। आर्थिक मामलों में बड़ा निर्भय भविष्य के लिए लाभकारी साबित होगा।
वृषभ राशि
आज वृषभ राशि के जातकों को जिम्मेदारियों के साथ खुशियों के मौके मिलेंगे। परिवार के बिताया गया समय आपको सुकून देगा। यदि किसी बात को लेकर मन में तनाव था, तो वह भी दूर होगा। अपने कामों को पूरी जिम्मेदारी और ध्यान के साथ करें। वरना लापरवाही की वजह से अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को बड़ों का मार्गदर्शन सफलता के रास्ता खोल सकता है। किसी भी अहम फैसले से पहले सोच-विचार करना जरूरी होगा। अगर किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले। तो जरूर करें। व्यापार में नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको फायदा पहुंचा सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को आय और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलाने की जरूरत होगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। जिससे मन को राहत मिलेगी। कार्यक्षमता बढ़ेगी और आपके काम तेजी से बनेंगे। मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सतर्क रहने वाला है। अपने आसपास मौजदू लोगों को पहचानें और किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। कामों को टालने की आदत आपको नुकसान पहुंचा सकती है। नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताकर सुकून महसूस करेंगे।
कन्या राशि
आज मेहनत और धैर्य कन्या राशि के जातकों के लिए सबसे बड़ी ताकत बनेगी। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। लेकिन मेहनत करने से भविष्य में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतें और बिना सोचे-समझे कोई फैसला न लें।
तुला राशि
आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए शांति और समझदारी से आगे बढ़ने का है। विवाद से दूरी बनाकर चलें। धन कमाने के नए मौके सामने आएंगे। सही समय पर लिया गया फैसला लाभ दिला सकता है। आज किसी को उधार देने से बचना चाहिए।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज व्यापार के लिए अच्छा दिन है। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। माता-पिता का सम्मान करें और उनकी जिम्मेदारियों समय पर पूरा करें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए हर कदम सोच-समझकर उठाना चाहिए। कार्यक्षेत्र में कई विचार और योजनाएं मन में चलेंगी। इसलिए कोई भी फैसला लेते समय जल्दबाजी न करें। बैंक से लोन लेना चाहते हैं, तो सफलता मिल सकती है। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। साझेदारी में किया गया काम लाभदायक साबित होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों की मेहनत और ईमानदारी की सराहना होगी। किसी अजनबी के साथ व्यापारिक जानकारी न साझा करें।
कुंभ राशि
आज इस राशि के लोगों को सेहत को लेकर लापरवाही न करें। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से बचें और हर काम को धैर्य के साथ पूरा करें। रहन-सहन में सुधार लाने की कोशिश करें, इससे व्यक्तित्व में निखार आएगा। रुका हुआ धन वापस मिलने मन प्रसन्न रहेगा।
मीन राशि
आज मीन राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सावधानी रखनी चाहिए। किसी बड़े निवेश का फैसला टालना बेहतर रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े मामलों में अनुभवी की सलाह लेना लाभकारी होगा। किसी अजनबी की बातों में आकर कोई फैसला न लें।